फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More buses to run on local routes; service to extend to rural areas.

Bareilly News: लोकल रूटों पर दौड़ेंगी ज्यादा बसें, गांव-देहात तक मिलेगी सेवा

Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
More buses to run on local routes; service to extend to rural areas.
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज लोकल रूटों पर ज्यादा बसों का संचालन करेगा। ये बसें अतिरिक्त फेरे भी लेंगी। परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो को पांच-पांच बसें लोकल रूटों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है। ऐसे रूटों पर भी बसों का संचालन करने का आदेश दिया गया है जो रोडवेज बस सेवा से अछूते हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बहनों को एक सहयात्री के साथ 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। ऐसे में इस दौरान बसों पर ज्यादा दबाव रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो हर रूट पर सेवाएं देंगे। बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े, इसको लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। चारों डिपो में पांच-पांच बसें आरक्षित रहेंगी। किसी भी रूट पर अगर 25 यात्री मिलते हैं तो बस भेजी जाएगी। चालकों-परिचालकों के साथ वर्कशॉप कर्मचारियों व अन्य के अवकाश पर पहले ही रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

चारों डिपो के एआरएम को दूर-दराज के गांवों तक बस सेवा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। लंबे रूटों पर भी बसें अतिरिक्त फेरे लेंगी। लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों के साथ अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चारों डिपो से रूटों और बसों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी से पहले नहीं हो रही चालकों की अल्कोहलिक जांच
बरेली। हाईवे पर दौड़ती बस में यात्रियों की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा चालक का होता है। नियम है कि ड्यूटी पर भेजे जाने वाले चालकों की वर्कशॉप में ड्यूटी स्लिप मिलने के बाद ब्रीथ एनालाइजर से अल्कोहलिक जांच की जाए। अगर कोई चालक नशे की हालत में है तो उसको ड्यूटी पर न भेजा जाए, लेकिन परिक्षेत्र के चारों डिपो में चालकों की अल्कोहलिक जांच नहीं कराई जा रही। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि रिकॉर्ड तलब किया गया है। सभी चालकों की ड्यूटी से पहले अल्कोहलिक जांच का आदेश दिया गया है। संवाद
---
त्योहारी सीजन में बरेली होकर 20 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
बरेली। दुर्गा पूजा, छठ और दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बरेली होकर 20 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें से 10 ट्रेनों के नंबर जारी कर दिए गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। इस दौरान बरेली होकर 20 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के शेड्यूल पर अभी से काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 05005-06 बढ़नी-अमृतसर, 05347-48 इज्जतनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, 05101-02 गोरखपुर-नई दिल्ली, 05301-02 मऊ-अंबाला कैंट और 05085-86 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेनों के अलावा 10 अन्य गाड़ियों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed