{"_id":"6817d63a0b929fa179052795","slug":"moradabads-sambhal-version-useful-soldiers-body-found-under-nakatia-bridge-bareilly-news-c-4-lko1064-633046-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुरादाबाद के संभल संस्करण को उपयोगी, नकटिया पुल के नीचे मिला सिपाही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुरादाबाद के संभल संस्करण को उपयोगी, नकटिया पुल के नीचे मिला सिपाही का शव
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में तैनात जिला संभल के निवासी सिपाही संजय का शव कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों में मिला। कई तरह की आशंकाओं के बीच शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विषाक्त पदार्थ की आशंका में बिसरा सुरक्षित कर दिया गया।
संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव चंदू नगला निवासी 40 वर्षीय कांस्टेबल संजय काफी समय से बरेली जिले में तैनात थे। क्योलड़िया थाने से 19 मार्च को उन्हें पुलिस लाइन में भेजा गया था। वह कैंट थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी, नकटिया में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। बताया गया कि संजय शनिवार रात शौच करने की बात कहकर घर से निकले थे, रात में नहीं आए तो परिवार के लोग तलाश करने निकले। नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों में उनका शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नकटिया चौकी पुलिस ने शव मिलने की सूचना संजय के भाई को दी, जिन्होंने पहचान कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ब्यूरो
-- --
बर्खास्तगी की हो चुकी थी कार्रवाई
संजय के बारे में बताया गया कि उनकी नियुक्ति पिता की जगह मृतक आश्रित के तौर पर हुई थी। संजय की नौकरी काफी उथलपुथल भरी रही। वह शराब के लती थे। इस वजह से कई बार लाइनहाजिर और निलंबित तो एक बार बर्खास्त भी हो चुके थे। उन्हें कोर्ट के हस्तक्षेप से दोबारा नौकरी मिली थी। अब बिसरा सुरक्षित होने के बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मौत किस वजह से हुई है।