फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Moorang-gravel prices stay on sky, work stops

मौरंग-बजरी के भाव आसमान पर, काम रुके 

Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Moorang-gravel prices stay on sky, work stops
Moorang-gravel prices stay on sky, work stops - फोटो : बरेली, अमर उजाला
उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से अवैध खनन और यूपी सरकार से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने से मौरंग, बजरी और पत्थर के रेट आसमान छू रहे हैं। दो से तीन गुना तक कीमतें बढ़ने से बिल्डर, ठेकेदार और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। बरेली में मौरंग-बजरी और पत्थरों की सप्लाई 80 फीसदी तक घट चुकी है।  प्राइवेट कालोनाइजर्स को भी अपने निर्माण के काम रोकने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले तक बरेली में मौरंग-बजरी, रेता और पत्थर 70 से 80 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही थी। यूपी में योगी सरकार ने ट्रकों की ओवरलोडिंग पर रोक लगा दी। इसी बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी की गोला नदी और बाजपुर में कोसी नदी में किसी भी तरह के खनन रोकने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन

इसके बाद हल्द्वानी, बाजपुर और लालकुआं में भी थोक डीलरों ने रेट बढ़ा दिए। हालात ये हैं कि उत्तराखंड में मौरंग, रेता बजरी 145 से 170 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है। फुटकर में ये और महंगी पड़ ही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद उत्तराखंड की दोनों नदियों से केवल वैध खनन की अनुमति दी गई है। खनन कम होने से उत्तराखंड से सटे यूपी के जनपद पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर में हल्द्वानी, बाजपुर और लालकुआं से होने वाली मौरंग, बजरी रेता की आवक 80 फीसदी तक घट गई है। उधर, यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद शासन ने ट्रकों में किसी भी तरह की ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगा रखी है। इसके चलते ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मौरंग, रेता बजरी की सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से रेता-बजरी गायब
 एयरफोर्स के पास कर्मपुर में बड़े पैमाने पर अनाधिकृत तरीके से रेता-बजरी का कारोबार होता था। अब यहां सन्नाटा है। पीलीभीत बाईपास, सौ फुटा रोड, नैनीताल रोड, दिल्ली-रामपुर हाइवे और बदायूं रोड पर दुकानों के आगे सड़क पर रेता बजरी और मौरंग का होने वाला फुटकर कारोबार भी काफी हद तक कम हो चुका है। 

मौरंग, बजरी और रेता की एक हजार से ज्यादा ट्रकों की सप्लाई आती है। अंडरलोडिंग का मानक 150 क्विंटल है, जबकि 450 क्विंटल तक माल लाया जाता है। ये मानक पुराना है। सरकार ने इसे नहीं बदला। इसके चलते ओवरलोडिंग होती है। 

-दानिश जमाल, कोषाध्यक्ष रेता बजरी ट्रांसपोर्ट यूनियन 

ओवरलोडिंग में सरकार या तो ट्रकों में वजन का मानक बढ़ाए। अन्यथा महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि गरीब और मध्यमवर्ग को अपने मकान बनाना मुश्किल हो जाएगा।  
- रामकृष्ण शुक्ला, अध्यक्ष रेता बजरी ट्रांसपोर्ट यूनियन 

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद मौरंग-बजरी के रेट तीन से चार गुना तक बढ़ चुके हैं। बिल्डिंग मैटेरियल की बिक्री 80 फीसदी तक घट चुकी है। नोटबंदी के बाद कालोनियों के निर्माण के काम रोक दिए हैं। जनता पर अनावश्यक भार पड़ रहा है।  
- रमनदीप सिंह, अध्यक्ष क्रेडाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed