फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkeys are attacking one thousand people every month

Bareilly News: प्रतिमाह एक हजार लोगों पर हमलावर हो रहे बंदर

Thu, 06 Feb 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Monkeys are attacking one thousand people every month
बरेली। जिले में कुत्ते और बंदरों के हमले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वर्ष करीब 40 हजार लोगों को कुत्तों ने तो 12 हजार लोगों काे बंदरों ने काटा। आईडीएसपी प्रभारी के मुताबिक, पशुओं के हमलावर होने के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

कुत्ते, बंदर, बिल्ली और अन्य पशुओं के काटने पर वैक्सीनेशन के लिए तीन सौ बेड अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) क्लीनिक का संचालन दो वर्ष से हो रहा है। कुछ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सुविधा उपलब्ध है। यहां से टीकाकरण की रिपोर्ट आईडीएसपी सेल पहुंचती है। जख्मी लोगों को एआरवी की चार डोज लगती हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जो बेहद गंभीर जख्मी होते हैं, उन्हें जिला अस्पताल में एंटी रैबीज सीरम भी निशुल्क लगाई जाती है। अगर टीकाकरण न हो तो जानलेवा रैबीज की चपेट में आने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों के हमले में घायल लोगों
के टीकाकरण का मासिक डेटा
वर्ष 2024 जनवरी में 1,795, फरवरी में 2,901, मार्च में 3,341, अप्रैल में 3,712, मई में 3,711, जून में 3,712, जुलाई में 3,541, अगस्त में 4,418, सितंबर में 4,633, अक्तूबर में 2,801, नवंबर में 2,780, दिसंबर में 2,062 डोज बंदरों के हमले से जख्मी हुए लोगों को लगाई गईं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed