फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money was being deducted from current account opened on zero balance, demonstration

Bareilly News: जीरो बैलेंस पर खुले चालू खाते से कट रहे थे रुपये, प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Money was being deducted from current account opened on zero balance, demonstration
बरेली। व्यापारियों ने मंगलवार को डीडीपुरम स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का घेराव किया। आरोप है कि 13 वर्ष पहले जीरो बैलेंस पर खुले चालू खाते से सालभर में बगैर सूचना के 14,440 रुपये कट चुके हैं।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना और जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में व्यापारी बैंक शाखा पर पहुंचे। वहां मैनेजर को बताया कि दवा कारोबारी राकेश सिंह का चालू खाता वर्ष 2010 से जीरो बैलेंस पर चल रहा है। बीते सालभर से खाते से 1,500 या 2,500 रुपये काटे जा रहे हैं। कई बार शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, बैंक का घेराव किया गया। सारे दस्तावेज मंगाए गए और उनकी जांच मौके पर कराई गई।
विज्ञापन

मैनेजर गौरव सक्सेना ने बताया कि अकाउंट में न्यूनतम एक लाख रुपये होना जरूरी है। ऐसा न होने की वजह से रुपये कट रहे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कहा कि अगर रुपये काटने थे तो इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। इस पर बैंक ने जानकारी न देने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लौटाने पर हुए राजी
व्यापारियों ने रुपये लौटाने की बात कही। साथ ही, सभी व्यापारियों ने अपने-अपने खाते तत्काल बंद कराने की चेतावनी दी। पहले बैंक मैनेजर ने असमर्थता जताई, फिर रुपये लौटाने के लिए राजी हो गए। कटौती की गई रकम दो माह में कुछ-कुछ रुपये क्रेडिट कर चुकाने की बात कही। इस दौरान अमरजीत बक्शी, दानिश जमाल, मनोज अरोरा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो


व्यापारी के अकाउंट से रुपये कटने का मामला था। बैंक खाते की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तकनीकी खामी से रुपये कट गए थे। अब कोई मामला नहीं है। ज्यादा जानकारी उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद दे सकूंगा। - गौरव सक्सेना, मैनेजर, एक्सिस बैंक डीडीपुरम शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed