फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molestation on brother-in-law, report of rape on his nephew

बहनोई पर छेड़खानी, उसके भतीजे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Molestation on brother-in-law, report of rape on his nephew
बरेली। एक युवती के बहनोई ने साजिश के तहत उसे अपने भतीजे के साथ शादी का झांसा दिया। उसका भतीजा युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद अपने चाचा के इशारे पर शादी करने के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में इस साजिश में अपनी बहन के भी शामिल होने की बात कही है। इज्जतनगर पुलिस ने उसके बहनोई पर छेड़खानी और उसके भतीजे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बदायूं की रहने वाली पीड़िता की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके बहनोई ने इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले अपने भतीजे हर्ष के साथ उसकी शादी तय कराई थी। इसके बाद आरोपी बहनोई ने साजिश के तहत उसे दो बार हर्ष से मिलवाया। कुछ समय बाद बहनोई ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर शादी कराने से इनकार कर दिया। बहनोई के घर से वह हर्ष के पास पहुंची लेकिन उसने उसे देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक हर्ष ने उसके साथ दो बार संबंध बनाए थे। शादी से इनकार करने का मामला दोनों परिवारों में तूल पकड़ा तो उसका बहनोई हर्ष की शादी दूसरी जगह तय होने की बात कहने लगा। कुछ दिन पहले ही सीओ कार्यालय में उसे मिले हर्ष ने उसे बताया था कि उसके बहनोई और बहन ने झूठ बोला है और साजिश के तहत इस योजना को अंजाम दिया है। इज्जतनगर पुलिस ने पीड़िता के आरोपी बहनोई पर छेड़खानी और उसके भतीजे हर्ष के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed