फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi will become Holi or Robin Hood

होली पर मोदी बनेंगे या फिर रॉबिन हुड

Sat, 11 Mar 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 11 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Modi will become Holi or Robin Hood
Modi will become Holi or Robin Hood - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पहले और अब की होली में काफी बदलाव हुए हैं। लोग पहले पुराने कपड़ों को होली के लिए संभाल कर रखते थे, लेकिन अब रंग खेलने के लिए बाजार में अलग से कपड़े आ रहे हैं। इन्हें खरीदिए, पहनिए और रंगाें में सराबोर हो जाइए। टोपी भी तरह- तरह की आई हैं। इनकी कीमत भी 500 रुपए तक है। अगर स्टाइलिश होली खेलनी है तो जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शहर के थोक मार्केट में होली के लिए एक से बढ़कर एक सामान आए हैं। कुतुबखाना स्थित चौक बाजार में दो दुकानें होली के सामानों से पटी पड़ी है। यहां थोक और खुदरा सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकान में इस बार करीब 40 तरह की टोपियां आई हैं। मुखौटे भी 20 से अधिक हैं। दुकानदार शाकिर हुसैन बताते हैं कि मुंबई और दिल्ली से तरह- तरह की टोपियां लाई गई हैं। इनकी खूब डिमांड है। पहले लोग साधारण की दिखने वाली टोपियां पहनते थे, लेकिन अब थोड़ा अलग हटकर होली मनाते हैं इसलिए बाजार में मन मुताबिक सामान भी मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह की पगड़ी गुजरात और राजस्थान में लगाते हैं वैसी ही पगड़ी होली पर भी है। इसी तरह रॉबिनहुड कैप भी काफी आकर्षक है। योद्धाओं द्वारा पहना जाने वाला सुरक्षा हेलमेट भी है। अमेरिक ी झंडे वाली कैप और मछली व क छुओं की आकृति की टोपियां आई हैं। कुछ हैट काफी सुंदर हैं, इन्हें होली के बाद भी स्टाइलिश लुक देने के लिए पहना जा सकता है। 
विज्ञापन

- रंग खेलने के लिए कपड़े भी हैं 
बाजार में रंग खेलने के लिए ऐसे कपड़े उपलब्ध हैं जिनमें रंग कम चढ़ेगा और जल्दी सूख जाएगा। पानी से भीगने वाले लोग ऐसे कपड़े पहनेंगे तो धूप में आते ही फिर से सूख जाएंगे। इनमें पैजामा और हाफ कुर्ता है। इनकी कीमत 300 रुपए से शुरू है होकर 800 तक गई है। वहीं शहर में जगह- जगह सफेद कपड़ों की बिक्री ठेलों पर बढ़ गई है। लोग इन्हें होली खेलने के लिए खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोपियां ऐसी कि मन खुश हो जाए 
योद्धा हेलमेट- 450 रुपए 
रॉबिन हुड कैप- 250 रुपए 
स्टाइलिश हैट- 100 से 250 रुपए 
मुखौटे- 50 से 250 रुपए 
अमेरिकन कैप- 300 रुपए 
एस्ट्रोनॉट हेलमेट- 300 रुपए 
साधू गेटअप- 40 रुपए 
राजस्थानी पगड़ी- 40 रुपए 
चाइनीज टोपियां- 250 रुपए  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed