{"_id":"71e619dbb01166da1859cf0916eb089d","slug":"modi-s-rally-day-will-divert-highway-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली के दिन डायवर्ट रहेगा हाईवे का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली के दिन डायवर्ट रहेगा हाईवे का रूट
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल का खाका बनाकर प्रशासन ने शुक्रवार को पीएमओ को भेज दिया है। इसका परीक्षण करके सुरक्षा के लिहाज से जरूरी परिवर्तन के साथ इसको पीएमओ की एसपीजी फाइनल करेगी। एसपीजी की तकनीकी टीम 24 फरवरी को यहां पहुंचेगी। फिलहाल अफसरों ने तय कर लिया है कि रैली वाले दिन नेशनल हाइवे का रूट डायवर्ट रहेगा। प्रधानमंत्री का मुख्य मंच डी शेप में बनेगा और उस पर चुनिंदा तीन-चार लोगों के ही बैठने का बंदोबस्त किया जाएगा।
शुक्रवार को कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीआईजी आशुतोष कुमार और डीएम गौरव दयाल ने अधीनस्थ अफसरों को लेकर भाजपा नेताओं के साथ दो घंटे तक रबर फैक्टरी ग्राउंड में रैली की व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया। तय किया कि रैली में पब्लिक को 15-15 हजार के सर्किलों में बैठाया जाएगा। मंच से 200 मीटर फासले पर सृजन इंजीनियरिंग कालेज तक 50-50 मीटर दूरी में तीन हैलीपैड बनेंगे। आपात स्थिति में पीएम को सृजन कालेज में ठहराने के लिए वीवीआईपी गैस्ट हाउस भी बनवाया जाएगा। मंच के पास भी विश्राम कक्ष बनेगा। हालांकि एसपीजी 24 फरवरी को यहां पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को फाइनल करेगी। रहपुरा रोड से सृजन कालेज तक टूटे-फूटे मार्ग की मरम्मत कराने और कालेज भवन की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई के निर्देश भी डायरेक्टर बीएन चौधरी को दिए। वीआईपी वाहनों की पार्किंग रबर फैक्टरी कालोनी में रहेगी और रामपुर दिशा से आने वाले पब्लिक के वाहन पीएचसी के पीछे रबर फैक्टरी की जमीन में और बरेली साइड के वाहन थाने के पास रबर फैक्टरी परिसर में खड़े होंगे। रैली स्थल सुधार कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। रैली वाले दिन हाईवे पर रूट भी डायवर्ट रहेगा। मुरादाबाद दिशा का आम ट्रैफिक रामपुर से शाहबाद-आंवला होते हुए और लखनऊ दिशा के ट्रैफिक को बदायूं के रास्ते निकाला जाएगा।
रैली के लिए जनसंपर्क जारी
बरेली। मोदी रैली के लिए भाजपाई जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और महानगर संयोजक डॉ. सीपीएस चौहान ने बैठक करके कई मंडलों से प्रभारी घोषित कर दिए। बाद में शहर के कई इलाकों में जनंसपर्क किया गया। भोजीपुरा विधानसभा मं प्रशांत पटेल, बहोरन मौर्य, फरीदपुर विधानसभा में छोटेलाल, मीरगंज में राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, बिथरीचैनपुर में पूरनलाल लोधी, आदेश प्रताप सिंह, आंवला में दुर्विजय सिंह शाक्य, धर्मपाल आजाद ने जनसंपर्क किया। शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे।