फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi roars in india imran khan shiver in Pakistan says yogi adityanath

हिंदुस्तान में दहाड़ते हैं मोदी तो पाकिस्तान में कांपते इमरान : योगी आदित्यनाथ

Sat, 27 Apr 2019 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Apr 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Modi roars in india imran khan shiver in Pakistan says yogi adityanath
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं और आतंकवादियों को आश्रय देने वालों को चेताते हैं तो पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान को पसीना छूट जाता है कि पता नहीं कब भारत की सेना पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी शिविरों को नष्ट कर दे। ये है भारत स्वाभिमान। वह शनिवार को निगोही के राइस मिल मैदान में भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ देश की कल्याणकारी योजनाएं चल रहीं हैं तो दूसरी ओर देश की सुरक्षा को प्रमुखता दी गई है। सुरक्षा को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम हो रहा है। पहले पाकिस्तान सैनिक के सिर काट कर दिल्ली भेजता था, चीन भारत की सीमा में घुसता था, लेकिन आज सशक्त भारत, सुरक्षित भारत, समृद्ध भारत, श्रेष्ठ भारत 21वीं सदी का भारत बनने की ओर अग्रसर है। 2004 में भाजपा नेतृत्व की सरकार सत्ता से अलग हुई थी तब नक्सलवाद, अलगाववाद, आतंकवाद न्यूनतम था। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा और आतंकवाद, नक्सलवाद चरम पर पहुंचा। कांग्रेस का कुशासन 2014 तक रहा। 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश के 270 जिले नक्सलवाद, अलगाववाद की चपेट में थे। आतंकी गतिविधियां चरम पर थीं। मोदी के कारण आज देश में नक्सलवाद, अलगाववाद मात्र पांच से छह जिलों तक सिमट गया है। आप सबके वोट से एक बार फिर मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आतंकवाद, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष तक बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके देश के अंदर किसी जाति, किसी धर्म को ध्यान में रखे बगैर, महिलाओं, किसान, नौजवान, गांव के लिए, गरीब के लिए समाज के प्रत्येक तबके के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम हुए हैं उसका परिणाम है कि हर जगह मोदी-मोदी की आवाजें आती हैं। भाजपा विकास, सुशासन का एजेंडा लेकर चल रही है, दूसरी ओर सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार लेकर चल रही है। कांग्रेस का घोषणा पत्र इसका गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed