फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi had to support three divorces on heavy

तीन तलाक पर मोदी का समर्थन करना पड़ा भारी

Sat, 09 Dec 2017 02:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 09 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
यूं तो तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने छह माह के लिए रोक लगा रखी है। केंद्र सरकार भी इसे अपराध घोषित कर सजा का कानून बनाने जा रही है, मगर तीन तलाक का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालिया मामले में एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया कि वह शहर में गुरुवार को मेरा हक फाउंडेशन के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए निकाली गई रैली में शामिल हो गई। 
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला इंग्लिशगंज के रहने वाले दानिश का गुरुवार को पत्नी फायरा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दानिश ने उससे मारपीट कर दी। वह जब तलाक देने लगा तो फायरा भागकर अपने मायके पहुंची और परिवार के लोगों को साथ लेकर किला थाने गई। वहां से उसे पुलिस चौकी भेज दिया गया। फायरा ने पुलिस को बताया कि उसका एक साल का दुधमुंहा बच्चा ससुराल में रह गया है। पति तलाक देने पर आमादा है। इस पर पुलिस ने फायरा के साथ जाकर उसका बच्चा तो दिला दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद फायरा मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास पहुंची। फरहत उस वक्त तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिलाओं को साथ लेकर धन्यवाद रैली निकाल रही थीं। 
विज्ञापन

फायरा भी इस रैली में शामिल हो गई। रैली खत्म होने के बाद फायरा अपने मायके वालों और मोहल्ले के लोगों के साथ पति के घर पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने दानिश से पूछा कि क्या उसने फायरा को तलाक दिया है। इस पर दानिश ने कह दिया.. हां मैने तीन तलाक दिया है। इंग्लिशगंज मोहल्ले की रहने वाले मोहम्मद अकबर की बेटी फायरा ने मोहल्ले के ही दानिश से 13 अप्रैल, 2016 को प्रेम विवाह किया था। फायरा का कहना है कि गुरुवार को दानिश जुए में काफी रकम हार गया। इसके बाद उसने फायरा से अपने मायके से 10 हजार रुपये लेकर आने को कहा। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दानिश ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed