फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Model kitchen will be built in council schools

Bareilly News: परिषदीय विद्यालयों में बनाया जाएगा आदर्श किचन

Sun, 01 Sep 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Model kitchen will be built in council schools
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आदर्श किचन बनाया जाएगा। इसके लिए छात्र नामांकन के सापेक्ष धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह के अनुसार छात्र नामांकन 251 से अधिक होने पर 25,000 रुपये धनराशि एमडीएम निधि के तहत निर्धारित की गई है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत आदर्श रसोई बनाई जाएगी। चूंकि स्कूलों में पूर्व से ही योजना के संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध हैं। ऐसे में वर्तमान में आवंटित धनराशि से स्कूल में छात्र संख्या और वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उपकरण खरीदे जा सकेंगे।

एक आदर्श किचन हवादार व प्रकाशयुक्त होना चाहिए। सामग्री एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखी जाए, किसी भी दशा में कागज, बोरी, पॉलीथिन आदि में न रखें। भोजन पकाने में एल्यूमीनियम के बर्तनों का प्रयोग कम से कम करने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए स्टेन लेस स्टील के बर्तनों को वरीयता दी जाए। किचन की धनराशि का अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं लिया जाएगा। उपकरणों का भौतिक सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed