Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mock air-raid drill: blackout ensues as sirens sound

Bareilly News: हवाई हमले का मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट

Sun, 22 Nov 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mock air-raid drill: blackout ensues as sirens sound
बरेली। हवाई हमले से बचाव और ब्लैकआउट का रविवार शाम पुलिस लाइन में अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी से लेकर घायलों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने तक की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

अभ्यास में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके तहत एयरफोर्स स्टेशन से नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दुश्मन के लड़ाकू विमान सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद एयर रेड का संदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। नागरिक सुरक्षा के वार्डन और स्वयंसेवकों ने रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को ब्लैकआउट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। बरेली कॉलेज की ''''ए'''' कंपनी के एनसीसी कैडेट्स बसमा, आस्था, महक, तनिष्का और नेहा बोरा ने फायर फाइटिंग व ब्लैकआउट अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग परिस्थितियों में बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास हुआ। इसके बाद पेट्रोल, लकड़ी, अग्नि बम और गैस सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाने के तरीके भी बताए गए। घायलों को निकालने के विभिन्न तरीके दिखाए गए। घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने अस्थायी चिकित्सा शिविर पहुंचाया।


अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा समेत पुलिस उप अधीक्षक लाइन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed