{"_id":"59c180e54f1c1bb2688b5709","slug":"mla-s-nephew-leave-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का भतीजा बोल रहा हूं...डंपर छोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का भतीजा बोल रहा हूं...डंपर छोड़ दो
बरेली
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं के संरक्षण की वजह से मिट्टी और बालू का अवैध खनन रुक नहीं पा रही है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के भाई की ओर से खनन अधिकारी को फोन कर हड़काने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि मंगलवार को खनन अधिकारी वाईएन राम को फोन पर बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के नाम से हड़काकर डंपर छुड़वा लिया गया। डंपर गांव परातासपुर से मिट्टी लाते पकड़ा गया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अंकुर मिश्रा बताया। कहा, पप्पू भरतौल का भतीजा हूं। हमारे लोग हैं, डंपर छोड़ दो। इसके बाद खनन अधिकारी ने डंपर छोड़ दिया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो होमगार्डों के साथ खनन अधिकारी बिथरी चैनपुर के परातासपुर गांव पहुंचे तो वहां खनन होते पाया। टीम को देखते ही मिट्टी खोद रही जेसीबी को लेकर ड्राइवर भाग गया। टीम ने घेराबंदी करके एक डंपर पकड़ लिया लेकिन तब तक उसका ड्राइवर खनन कर भरी गई मिट्टी को एक मंदिर के परिसर में पलट आया। खनन अधिकारी डंपर को पुलिस चौकी टीपी नगर ले आए। लेकिन कोई कार्रवाई कर पाने से पहले ही चार युवक वहां पहुंच गए। डंपर ड्राइवर राशिद हुसैन ने फोन करके खनन कराने वाले अपने ही गांव के कौसर अली को बुला लिया। बातचीत के दौैरान एक युवक ने फोन मिलाकर खनन अधिकारी को थमा दिया। कहा, विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बात करेंगे। बकौल खनन अधिकारी, जब उन्होंने बात की तो कॉल करने वाले ने खुद को पप्पू भरतौल का भतीजा अंकुर मिश्रा बताया। अभद्रता करते हुए कहा कि डंपर क्यों पकड़ लिया। यही इलाका तुम्हें चेकिंग करने को मिलता है। पूरे जिले में खनन हो रहा है। वहां से मोटी रकम लेते हो, इसलिए नहीं जाओगे। डंपर छोड़ दो।
परातासपुर में अवैध खनन हो रहा है। छह-सात डंपर वहां चल रहे हैं। जेसीबी से खेत में मिट्टी खोदी जा रही है। मेरे जाने पर चालक जेसीबी लेकर भाग गया। एक डंपर मिला उसे भी चालक खाली कर चुका था। इसी बीच खुद को बिथरी चैनपुर विधायक का भतीजा बताने वाले व्यक्ति ने फोन पर मेरे साथ बदतमीजी की। उसके साथी डंपर छुड़ा ले गए। परातासपुर गांव में सवा सौ घन मीटर मिट्टी खोदी गई है। इस मामले में कार्रवाई करने के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- वाईएन राम, खनन अधिकारी