फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLA Missing Nephew Found Wandering at Satellite Bus Stand in Bareilly

Bareilly News: विधायक का लापता भतीजा सेटेलाइट बस अड्डे पर घूमता मिला, बोला- मन अशांत था तो हरिद्वार चला गया था

Sat, 09 May 2026 02:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 02:02 PM IST
सार

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा का भतीजा फार्मा छात्र अंकित वर्मा स्थानीय मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया था। परिजनों के साथ पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। अंकित शनिवार सुबह सेटेलाइट बस अड्डे पर घूमते मिला। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन
MLA Missing Nephew Found Wandering at Satellite Bus Stand in Bareilly
अंकित वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा का भतीजा फार्मा छात्र अंकित वर्मा सकुशल मिल गया है। वह भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया था। अंकित बृहस्पतिवार शाम सात बजे मंदिर जाने की बात कहकर निकला और देर रात तक हॉस्टल नहीं लौटा। कॉलेज प्रशासन और परिजनों की सूचना के बाद पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह अंकित सेटेलाइट बस स्टैंड के पास मिला। परिवार के लोग स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे थे। इन्हीं में से किसी ने उसे देख लिया। विधायक ने बताया कि अंकित को उन्होंने फिलहाल गांव भेज दिया है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। अंकित ने बताया कि वह हरिद्वार चला गया था। लेकिन वहां जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं बता रहा है। 
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चूंकि अंकित अपना मोबाइल फोन कमरे में ही छोड़ गया था, इसलिए यह माना जा रहा था कि वह खुद ही गया था। उसके लौटने की सूचना मिली है। जल्द ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed