{"_id":"6052517e8ebc3e590211691f","slug":"mjp-ruhelkhand-university-convocation-to-be-held-on-april-15-88-toppers-to-receive-gold-medal-bareilly-news-bly4408677171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालयः 15 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह, 88 टॉपर को मिलेंगे गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालयः 15 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह, 88 टॉपर को मिलेंगे गोल्ड मेडल
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन से तय हुई समारोह की तिथि, तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति की ओर से भेजे गए पत्र का कुलाधिपति से जवाब आ गया है। राजभवन ने 15 अप्रैल को समारोह के आयोजन की तिथि प्रस्तावित की है। कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की स्वीकृति भी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। तिथि तय होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। समारोह में 88 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल डोहरा के सेक्टर तीन में बने उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगी। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए तिथि जारी होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि महीने भर पहले से ही विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी थी। कुलपति की ओर से भेजे गए पत्र में 10 से 20 मार्च के बीच दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया गया था। विश्वविद्यालय ने 88 टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी थी। राज्यपाल ने अब 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है। समारोह में कौन-कौन अतिथि होंगे, कहां कार्यक्रम किया जाएगा, कितने छात्र शामिल होंगे आदि की रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द बैठक होगी।

निर्धारित है ड्रेस कोड, खुफिया एजेंसी अलर्ट
दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर्स का ड्रेसकोड पहले ही निर्धारित कर दिया गया है। उधर, राज्यपाल का कार्यक्रम आने के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगी। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. आरबी सिंह के मुताबिक, लोकार्पण के बाद इस तीन मंजिला नव निर्मित भवन में ही कक्षाएं चलेंगी और परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन