फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alumni are also given a chance to fill the form with late fee

पूर्व छात्रों को भी दिया विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने का मौका

Thu, 30 Jan 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Alumni are also given a chance to fill the form with late fee
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 (व्यावसायिक) में स्नातक स्तर पर बीएससी (गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायोटेकभनोलाजी, माइक्रोबायोलाजी, आनर्स), पैरामेडिकल पूरक परीक्षा, बीकॉम आनर्स एवं कंप्यूटर एवं स्नातकोत्तर गृह विज्ञान, डिप्लोमा कोर्सों के संस्थागत, परीक्षा सुधार, छूटी हुई मौखिक परीक्षा एवं भूतपूर्व छात्रों के आवेदन पत्रों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरने का दूसरा मौका दिया है। इन सभी के लिए आवेदन विश्वविद्यालय की ऑनलाइन वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 जनवरी से उपलब्ध होंगे, जबकि विलंब शुल्क के साथ दो फरवरी तक इसे भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

तीन फरवरी तक इसे महाविद्यालयों में जमा करना होगा, जबकि पांच तारीख तक महाविद्यालय ऑनलाइन इन्हें सत्यापित करेंगे। महाविद्यालयों को छह फरवरी तक इन फार्मों को विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। इसके अलावा बीए, बीएससी बीकाम व एमए, एमएससी व एमकाम के संस्थागत और भूतपूर्व छात्रों के लिए व एकल विषय के लिए परीक्षा आवेदन की तिथि को भी दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 30 जनवरी से परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जा सकेंगेे, जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख दो फरवरी होगी। महाविद्यालय में इसे तीन फरवरी तक जमा किया जा सकेगा। महाविद्यालय चार फरवरी तक इसका सत्यापन करेंगे। पांच फरवरी तक इसे विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed