{"_id":"5e31d43c8ebc3e4af41fa7de","slug":"mjp-rohilkhand-university-bareilly-news-bly3938010165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट फार्म नहीं भर पाए तो अब भी लेट फीस के साथ एक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट फार्म नहीं भर पाए तो अब भी लेट फीस के साथ एक मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि को विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया है। अब एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ ये फार्म 30 जनवरी से दो फरवरी तक भरे जा सकेंगे। सभी फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इसके बाद छात्र अपने शुल्क आदि जमा कर इसकी रिसिप्ट व फार्म की हार्डकापी संबंधित महाविद्यालयों मेें जमा करेंगे, जहां इसका सत्यापन होने के बाद इन फार्मों को विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन www.mjpru.ac.in/online examination form पर भरा जा सकता है। ऑनलाइन ही क्रेडिट कार्ड या अन्य माध्यम से एक हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म का शुल्क भरा जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फार्म उपलब्ध होने की प्रारंभिक तिथि 30 जनवरी 2020 रहेगी, जबकि परीक्षा शुल्क दो फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी द्वारा महाविद्यालय में अपने प्रपत्र जमा करने की आखिरी तिथि तीन फरवरी रखी गई है, जबकि महाविद्यालयों को इस फार्म को चार फरवरी तक सत्यापित करना होगा। वहीं पांच फरवरी तक इन फार्मों को महाविद्यालय विश्वविद्यालय में जमा कराएंगे।