फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing teenager found in native village in Farrukhabad

Bareilly News: फर्रुखाबाद स्थित पैतृक गांव में मिला लापता किशोर

Mon, 28 Apr 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found in native village in Farrukhabad
पीलीभीत। साइकिल चलाने जाने की बात कहकर 26 अप्रैल को घर से निकलने के बाद लापता हुआ रेलवे के टीटीई का 15 वर्षीय पुत्र फर्रुखाबाद स्थित पैतृक गांव पहुंच गया। बच्चे के सुरक्षित होने की जानकारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कमलागर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर बाघर निवासी शेर सिंह रेलवे में टीटीई हैं। इन दिनों वह पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका 15 वर्षीय पुत्र विवेक राजपूत 26 अप्रैल को साइकिल चलाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकाला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को पता चला कि वह फर्रुखाबाद स्थित पैतृक गांव पहुंच गया है। परिजनों ने परिवार के लोगों से उसे पीलीभीत लाने के लिए कहा है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर घर से अचानक क्यों चला गया इसकी जानकारी उसके लौटने पर ही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed