{"_id":"f6291cf3f14a4947291de731db07968a","slug":"missing-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भटककर बरेली पहुंचीं दो लड़कियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भटककर बरेली पहुंचीं दो लड़कियां
बरेली
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से भटककर बरेली पहुंचीं दो बालिकाओं को पुलिस ने चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। लड़कियों का कहना है कि उनकी सौतेली मां पीटती हैं। इसलिए वह उससे जान बचाकर भागकर आईं हैं।
शनिवार सुबह एक बारह वर्षीय लड़की भटकती हुई अनाथालय पहुंची। उसके साथ उसकी आठ साल की ममेरी बहन भी थी। दोनों ने अपने को दिल्ली के राम पार्क का रहने वाला बताया। अनाथालय वालों ने एक समाज सेवी की मदद से उन्हें कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली में बारह वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे पीटती है, जिससे बचकर वह आ गई। साथ में अपनी ममेरी बहन को भी ले आई, उसके पिता उसे पीटते हैं। दोनों बहनें ट्रेन से बरेली तक आईं। पुलिस ने दोनों को चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों के बताए गए पते को तस्दीक कराया, लेकिन सही नहीं निकला। अब पुलिस उनके बारे में छानबीन कर रही है।