फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missed mobiles found again, faces blossomed

पासपोर्ट आफिस: कोरोना से पहले आराम नही था.. अब काम नहीं

Wed, 04 Nov 2020 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Missed mobiles found again, faces blossomed
Passport of India - फोटो : Passport of India
बरेली। विदेशी हवाई सेवाएं बहाल नहीं होने से पासपोर्ट आवेदक आधे से भी कम हो गए हैं। स्थिति यह है कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर लगने वाली भीड़ भी पहले जैसी नहीं दिख रही है। जबकि विदेश मंत्रालय ने बरेली से संबद्ध 13 जिलों में आठ पोस्ट आफिस सेवा केंद्र बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन

करीब सात माह पहले लॉकडाउन शुरू होते ही भारत से संचालित विदेशी हवाई सेवाएं स्थगित कर दी गईं थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगने से भारत से विदेश जाने वालों पर भी ब्रेक लग गया था। इसके साथ ही हज यात्रा भी नहीं हो पाई थी। विदेशों में नौकरी और कारोबार करने वाले भी इससे प्रभावित हुए। अंतरराष्ट्रीय आवागमन ठप होते ही पासपोर्ट समेत तमाम कार्यालय भी बंद हो गए। आवेदकों को अपने अप्वाइंटमेंट तिथि आगे बढ़ाने की अनुमति दे गई। लॉकडाउन समय-समय पर बढ़ता रहा और पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया भी इसी क्रम में बढ़ी। करीब चार माह पहले स्थिति सामान्य होते ही विदेश मंत्रालय ने धीरे-धीरे अप्वाइंटमेंट तिथियां आवंटित करना शुरू करा दिया। बरेली पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, पीलीभीत, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मैनपुरी, संभल जिलों से हर दिन करीब एक हजार आवेदकों को मौका यानी अप्वाइंटमेंट दिए जाते हैं। लेकिन स्थिति यह है कि चार माह बीतने के बावजूद भी आवेदकों की तादाद नहीं बढ़ रही है। मंत्रालय आंकड़ों के मुताबिक निर्धारित कोटा से आधे भी आवेदन नहीं हो रहे हैं। इसलिए पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) पर सुबह से देर शाम तक रहने वाली रौनक गायब है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू नहीं होने का असर

विदेश सैर-सफाटा, कारोबार, नौकरी और अन्य कारणों से ही लोग पासपोर्ट बनवाते हैं। लेकिन पिछले सात माह से अंतरराष्ट्रीय उड़ने स्थगित हैं। अभी तक सरकार ने इसे शुरू करने पर भी कोई फैसला नहीं लिया है। यही नहीं बल्कि घरेलू उड़ाने भी संचालित नही हो रही हैं। इसलिए पासपोर्ट पाने के लिए आवेदन भी नहीं हो रहे हैं। जो लोग आवेदन कर रहे हैं उनका उद्देश्य पासपोर्ट बनवा कर रखना भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदकों की तादाद आधी भी नहीं रही है। पासपोर्ट विभाग ने अप्वाइंटमेंट सुविधा चार माह पहले ही बहाल कर दी है। कम आवेदन होने से पीएसके और कार्यालय कामकाज पर बोझा अभी कम है। - मोहम्मद नसीम, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed