{"_id":"657d5e3aeebb7a0e8d0d330a","slug":"misdemeanor-a-girl-for-six-years-on-pretext-marriage-in-bareilly-2023-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपबीती: शादी का वादा कर युवती से छह साल तक दुष्कर्म, कमरे में बंध कर पीटा; प्रेमी ने दरिंदगी की हदें की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपबीती: शादी का वादा कर युवती से छह साल तक दुष्कर्म, कमरे में बंध कर पीटा; प्रेमी ने दरिंदगी की हदें की पार
Sat, 16 Dec 2023 01:52 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:52 PM IST
सार
बरेली में शादी का झांसा देकर एक युवती से छह साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी पर कमरे में बंद कर पीटने का आरोप भी लगा है। साथ ही उसके भाइयों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती के साथ छह साल तक दुष्कर्म किया। उसको कई बार नैनीताल भी ले गया। वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने अपने घर में बंद कर उसे पीटा। अपने भाइयों के साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाई। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती कई वर्ष से ग्रीन पार्क में रहने वाले एक डॉक्टर के यहां काम करती है। युवती का कहना है कि धर्मेंद्र सोनी उर्फ सोनू उनका पीछा करता था। एक बार धर्मेंद्र ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसकी झांसे में आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद धर्मेंद्र उसके साथ छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह बहाने बनाने लगा और शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि 12 दिसंबर को वह ग्रीन पार्क से अपने घर जा रही थी। रास्ते में धर्मेंद्र उसे जबरिया अपनी कार में बैठाकर अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद कर अपने दो भाइयों के साथ उसे पीटा। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रिवाल्वर के बल पर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
बारादरी पुलिस ने युवती की तहरीर पर धर्मेंद्र और उसके दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अपहरण और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।