फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeed case report against mayor Umesh Gautam rejected in Bareilly

Bareilly: निवर्तमान मेयर पर दर्ज रिपोर्ट खारिज, दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली महिला की मुश्किलें बढ़ीं

Mon, 06 Feb 2023 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 10:02 AM IST
सार

शहर की एक महिला ने निवर्तमान मेयर उमेश गौतम, उनके ड्रावर व एक अन्य व्यक्ति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। पुलिस को शपथ पत्र देकर अपने आरोप वापस ले लिए। अब महिला खुद ही कानून के शिकंजे में फंस गई है। 

विज्ञापन
misdeed case report against mayor Umesh Gautam rejected in Bareilly
महिला ने पुलिस को सौंपा था शपथपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के निवर्तमान मेयर और उनके चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अब खुद कानून के शिकंजे में फंस गई है। महिला ने पहले अज्ञात लोगों और बाद में निवर्तमान मेयर उमेश गौतम और उनके चालक प्रमोद पर आरोप लगाए थे। बाद में वह अपने आरोपों से मुकर गई। कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर विवेचक ने मामले को मनगढ़ंत मानते हुए खारिज कर दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ 182 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


दिसंबर के पहले सप्ताह में शहर निवासी महिला ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 दिसंबर को महिला ने कोर्ट में बयान दिया कि निवर्तमान मेयर उमेश गौतम, उनके ड्रावर व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उमेश गौतम व अन्य को नामजद कर विवेचना शुरू कर दी। 

विज्ञापन

शपथपत्र देकर अपने बयान से पलटी

28 जनवरी को महिला ने सीओ प्रथम श्वेता यादव को शपथपत्र देकर उमेश गौतम आदि के खिलाफ अपने पुराने बयान से किनारा कर लिया। सीओ ने मुकदमे में विवेचक वकार अहमद को महिला का शपथ पत्र देकर जांच के निर्देश दिए। विवेचक ने मूल रिपोर्ट को खारिज कर महिला पर 182 के तहत कार्रवाई की संस्तुति कर अधिकारियों के जरिए रिपोर्ट न्यालाय को भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने से लेकर शपथ पत्र देकर आरोपों से मुकरने तक, कई बार झूठ बोला है। विवेचना में एक ही साक्ष्य ऐसा नहीं मिला, जिससे महिला के साथ किसी तरह की घटना होने की पुष्टि हो। इसलिए केस खारिज कर महिला के खिलाफ 182 की रिपोर्ट दी गई है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सत्य की जीत हुई- उमेश गौतम 

निवर्तमान मेयर उमेश गौतम ने कहा कि यह सबकुछ रचा हुआ षडयंत्र है। कोई सबूत नहीं मिलेगा, सबकुछ बेनकाब होगा। ईश्वर का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस कुचक्र से मुझे निकाला। शुभचिंतकों का आभार कि कठिन समय में मेरा साथ दिया। मैं समाज के लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे साजिश रचने वाले लोगों का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करें। पुलिस से अपील है कि इस पूरी साजिश के पीछे जो लोग भी थे, उनका पर्दाफाश करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed