फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants vandalized in Shiva temple in Bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने धर्मस्थल में घुसकर तोड़ीं मूर्तियां, पुजारी पर चाकू से किया हमला

Sun, 21 Jul 2024 10:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2024 10:55 AM IST
सार

बरेली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। रविवार को सुबह एक युवक ने डेलीपीर अनाज मंडी में स्थित धर्म स्थल पर तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय लोगों ने उसे मौके से पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Miscreants vandalized in Shiva temple in Bareilly
आरोपी के पास से बरामद हुई विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन की शुरुआत से एक दिन पहले शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रविवार सुबह उत्तराखंड के खटीमा निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने डेलापीर अनाज मंडी स्थित मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टोकने पर उसने पुजारी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दूसरे समुदाय के दो लोग उसे बचाने आए तो उन्हें भी पुलिस को सौंप दिया गया। युवक के पास सऊदी अरब के नोट निकले। हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। पुजारी की ओर से रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


बाबा गोपेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी रामकिशन शर्मा ने बताया कि सुबह 7:30 बजे मंदिर परिसर में एक युवक घुस आया। वह अंदर जाकर मूर्तियां तोड़ने लगा। पत्नी ने उन्हें इसकी सूचना दी तो वह भागकर मंदिर में पहुंचे। वहां उन्हें देखकर युवक ने दूसरे समुदाय का धार्मिक नारा लगाया और उन पर चाकू लेकर दौड़ पड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर का दरवाजा आगे किया तो चाकू उस पर लगने से वह बच गए। इसके बाद युवक मंदिर से भागा तो लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। तब वह लोगों को विदेशी मुद्रा देकर भागने की कोशिश करने लगा। बताया कि दो अन्य लोग मौके पर आ गए और उसे बचाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। तब भीड़ ने उन्हें भी पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

Miscreants vandalized in Shiva temple in Bareilly
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती 
सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंच गई। आरोपी उत्तराखंड के खटीमा के इस्लामनगर मोहल्ले का रहने वाले अकरम को पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दोनों लोग भी दूसरे समुदाय के शहर के ही निवासी निकले। पुलिस थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। 

वहीं, धर्मस्थल में तोड़फोड़ की सूचना पाकर योगी सरोज नाथ ने कहा कि सावन शुरू होते ही खुराफात शुरू हो गई है। वीडियो वायरल कर उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना के अपराधी जेल नहीं चले जाते, तब तक वह लगातार हनुमान चालीसा पढ़ते रहेंगे।

'सरगना की हो तलाश'
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता अपने साथियों के संग मौके पर पहुंचे। कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी यहां आ गए। सभी ने नारेबाजी व हंगामा किया। दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि युवक को सिरफिरा साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि, उसने सरगना के इशारे पर सुनियोजित तरीके से सावन में माहौल खराब करने की योजना बनाई थी। इसीलिए आबादी से दूर एकांत का मंदिर चुना। 

मंदिर में जाकर थोड़ी देर झाड़ू भी लगाई, ताकि कोई उस पर शक न करे। उन्हें लगता है कि अन्य दोनों लोग भी उसके साथी हैं जो उसकी निगरानी करने आए थे। विदेशी मुद्रा मिलना भी साजिश का संकेत है। वह घटना करके निकल जाता तो कुछ पता ही नहीं चलता। पुलिस को पर्दे के पीछे छिपे साजिशकर्ता को सामने लाना चाहिए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस और एसओजी ने आरोपी से पूछताछ की है। वह खुद को डिप्रेशन का रोगी बता रहा है। किसी डॉक्टर से इलाज के पर्चे भी मिले हैं। हालांकि पूरी सच्चाई पता करने के लिए उसके रिश्तेदारों को बुलवाया है और उसका रिकॉर्ड उत्तराखंड पुलिस की मदद से चेक करा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह मंदिर में अकेले ही जाते दिखा है। 

युवक के मोबाइल फोन में मिले इलाज के पर्चे
इज्जतनगर थाना प्रभारी राधेश्याम व एसओजी ने आरोपी से पूछताछ की तो पता लगा कि उसकी बहन बारादरी क्षेत्र में ब्याही है। वह बरेली आता-जाता है। उसके मोबाइल फोन में डिप्रेशन के इलाज के पर्चे बरामद हुए। सऊदी अरब के चार नोटों के बारे में पूछताछ की तो बताया कि एक दोस्त वहां गया था, उसी से लिए हैं। युवक ज्यादा कुछ बता नहीं पाया। उसके रिश्तेदार उसे मनोरोगी बता रहे हैं। अन्य दोनों लोगों का कहना है कि भीड़ और हंगामा देखकर पहुंच गए थे। वह आरोपी युवक को नहीं जानते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed