{"_id":"6804138e7cecde84c204b049","slug":"miscreants-pulled-women-out-of-car-opened-fire-on-protest-bareilly-news-c-4-bly1015-621741-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदमाशों ने महिलाओं को कार से खींचा, विरोध पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदमाशों ने महिलाओं को कार से खींचा, विरोध पर की फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार में जा रही महिलाओं को खींचकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर फायरिंग की गई। आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कर्मचारी नगर निवासी सर्वेश सिंह 17 अप्रैल को परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कृष्णा रेस्टोरेंट के सामने चौराहे पर दो कारों में सवार होकर आठ-दस बदमाश आए। इन लोगों ने सर्वेश की कार के आगे अपनी कार लगाकर रोक लिया और महिलाओं को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। तमंचा दिखाकर गला दबाने की कोशिश की।
सर्वेश के परिवार के लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कार सवार अर्श उर्फ सिमरन, सुभिर अहमद, प्रीत किंग, जसकीरत, प्रिंस, वंश और इनके तीन-चार अज्ञात साथियों ने हमला किया था। ब्यूरो