फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants looted ACMO car in filmy style

Bareilly News: फिल्मी अंदाज में एसीएमओ की कार ले उड़े बदमाश, पीछे बैठी थीं सास, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 17 Apr 2024 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

बरेली के शील चौराहे पर बदमाश फिल्मी अंदाज में एसीएमओ की कार उड़ा ले गए। कार में पीछे उनकी सास बैठी हुई थीं। उन्होंने चलती कार से कूदकर खुद को बचाया। बाद में एसओजी ने तीन संदिग्ध को पकड़ लिया। कार बरामद कर ली गई है।   

विज्ञापन
Miscreants looted ACMO car in filmy style
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शील चौराहे पर सोमवार रात बदमाशों ने एसीएमओ की कार फिल्मी अंदाज में दौड़ा ले गए। कार में पीछे एसीएमओ की सास बैठीं थीं। जिन्होंने कूदकर खुद को बचाया। पुलिस ने एसीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, एसओजी ने तीन संदिग्धों को पकड़कर कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र की सिटी हार्ट कॉलोनी निवासी डॉ. पवन कपाही एसीएमओ हैं। उनके पुत्र वंश कपाही बांग्लादेश के ढाका से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार रात वंश करीब एक बजे अपनी नानी किरण के साथ दवा लेने शील चौराहे पर आए थे। नानी कार में पीछे की सीट पर बैठीं थीं। जबकि वंश कार में चाबी लगी छोड़कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चले गए। 
विज्ञापन


अचानक एक शख्स आया और गेट खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उसने चाबी घुमाकर कार आगे बढ़ा दी। इसे देखकर वंश कार की ओर भागे तो नानी की भी चीख निकल गई। इस दौरान वह तेजी से गेट खोलकर चलती कार से कूद पड़ीं। वहीं, आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही बेच दी थी कार
कार लूट के मामले में पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें प्रेमनगर क्षेत्र का चर्चित बिलाल घोसी और उसके साथी शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा है कि एसीएमओ की कार रात में ही बेच दी गई थी। जिन्होंने कार खरीदी और जो इसमें साझीदार रहे, सभी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को मामले का खुलासा हो सकता है।

तीन लुटेरों ने की थी वारदात
वंश ने तत्काल ही प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को टीम के साथ जुटने का निर्देश दिया। टीम ने मंगलवार सुबह तक स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से फुटेज निकालीं। फिर दबिश देकर तीन संदिग्ध पकड़ लिए। चर्चा है कि वारदात के दौरान गिरोह के तीनों लुटेरे आसपास ही थे। इनमें दो बरेली के और तीसरा गुजरात का है। पुलिस खुलासे का तानाबाना तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed