{"_id":"64974da782e0bba23f0c0da4","slug":"misbehavior-with-the-soldier-in-the-parcel-department-of-the-junction-broke-the-goods-bareilly-news-c-4-1-191017-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन के पार्सल विभाग में सैनिक से बदसलूकी, सामान तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन के पार्सल विभाग में सैनिक से बदसलूकी, सामान तोड़ा
Sun, 25 Jun 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के पार्सल कार्यालय में शनिवार को नशे में ठेके के कर्मचारियों ने सेना के जवान से बदसलूकी कर दी। उसके साथ हाथापाई की और पार्सल का सामान भी तोड़ दिया। इस मामले में जवान ने कार्रवाई के लिए शिकायत की है।
बदायूं के थाना मूसाझाग के गांव थल्लिया नगला निवासी सतेंद्र सिंह सेना के जवान हैं। श्रीगंगा नगर से तबादला होने के बाद सतेंद्र ने तीन और 19 जून को अपना सामान ट्रेन के जरिये बरेली पार्सल किया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह जंक्शन स्थित पार्सल घर अपना सामान लेने पहुंचे। यहां उनसे टिकट मांगा गया। पार्सल कार्यालय में ठेके के कुछ कर्मचारियों ने पार्सल देने के बदले सतेंद्र से रुपयों की मांग की। सतेंद्र ने रुपये देने से मना कर दिया। कर्मचारी नशे में थे। दोनों के बीच बात बढ़ी तो ठेके के और कर्मचारियों ने सतेंद्र के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके बक्से समेत पार्सल के अन्य सामान को तोड़ दिया। हंगामा होने पर रेलवे के अन्य कर्मचारी आ गए। उन्होंने बीच-बचाव कराया। सतेंद्र ने कार्रवाई के लिए शिकायत की है। शुक्रवार को भी पार्सल कार्यालय में कर्मचारियों ने पार्सल बुक कराने वालों के साथ अभद्रता की थी। इसकी शिकायत पर आरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पार्सल कार्यालय में शराबियों का वीडियो वायरल
- जंक्शन के पार्सल कार्यालय में शराबियों का जमावड़ा रहता है। सोशल मीडिया पर पार्सल कार्यालय का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में पार्सल घर में कुछ लोग नशे में गालियां देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रेलवे की वर्दी में एक कर्मचारी पहुंचता है। अगर यहां पर पार्सल बुक करना हो या फिर रिसीव करना हो तो यहां पर ठेके के कर्मचारी पार्सल पैकिंग करने, ट्रेनों में पार्सल रखने और उतारने के नाम पर रुपये मांगते है। काम करने वाले अधिकतर ठेके के कर्मचारी नशे में रहते हैं। बाइक बुक कराने पर 200 रुपये पेट्रोल निकालने और 500 रुपये पैकिंग के लिए जाते हैं।
-- -- -- --
वर्जन- पार्सल कार्यालय की शुक्रवार को ऑनलाइन शिकायत आई थी। सब इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। शनिवार को सेना के जवान से हुए विवाद के बारे में अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो का मामला संज्ञान नहीं आया है। मामले का पता कराकर जांच की जाएगी। - अभिषेक बिजारणियां, इंस्पेक्टर आरपीएफ