फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mis behaviour by student from law student

विश्वविद्यालय में लॉ की छात्राओं से छेड़खानी

Fri, 12 Feb 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mis behaviour by student from law student
बरेली। स्थापना दिवस समारोह की तैयारी कर रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की शाम लॉ की कुछ छात्राओं के साथ बीटेक के छात्रों के छेड़खानी किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। छात्राओं ने वीमेंस ग्रीवांस सेल में की शिकायत में छात्रों पर दुपट्टे खींचने की भी बात कही है। इससे पहले सुबह बीटेक और लॉ के छात्रों के आपस में भिड़ जाने पर भी विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षा प्रभारी की टीम को लाठियां चलाकर छात्रों को खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 15 फरवरी को मनाया जाना है जिसके लिए मानविकी विभाग के हॉल में सभी विभागों से चयनित विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों ने यहां प्रैक्टिस कर रही छात्राओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया जिस पर तनातनी हुई और फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। मामला ज्यादा तूल पकड़ने से पहले सुरक्षा प्रभारी की टीम के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंच गए। उन्होंने डंडे चलाकर छात्रों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इसी तनातनी के बाद शाम पांच बजे प्रैक्टिस करने के बाद लॉ की तीन छात्राएं एक स्कूटी से घर लौटने लगीं तो उनके साथ छेड़खानी की गई। छात्राओं ने वीमेंस ग्रीवांस सेल में दी लिखित शिकायत में कहा है कि बीटेक फाइनल ईयर के छात्र आशीष यादव अपने तीन साथियों के साथ उनकी स्कूटी रोकने की कोशिश की। उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी तो गले में पड़ा दुपट्टा पकड़कर खींच लिया। जैसे-तैसे उन्होंने खुद को गिरने से बचाया और आगे निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह भी छात्रा को लेकर आपस में भिड़े छात्र
विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को पूरे दिन विवाद होते रहे। दोपहर और शाम को हुई घटना से पहले सुबह विश्वविद्यालय खुलते ही कुछ छात्रों में आपस में भिड़ंत हो गई। तब भी सुरक्षा प्रभारी ने वहां पहुंचकर छात्रों को वहां से भगाया। बताया जाता है कि इस दौरान भी विवाद किसी छात्रा को लेकर हुआ था। उधर, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए करीब आठ माह पहले बंद हुआ विश्वविद्यालय परिसर का मेन गेेट गुरुवार को खोल दिया गया। सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि आईडी दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।
सीसीटीवी फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान
छात्रों में विवाद के बाद छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और छेड़खानी के आरोपों की पुष्टि के लिए विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई है। बताया गया कि शिकायत पर शुक्रवार को वीमेंस ग्रीवांस सेल की अध्यक्ष खुद जांच करेंगी। शिकायत में एक छात्र का नाम है और तीन उसके साथी बताए जा रहे हैं। फुटेज से अज्ञात युवकों के बारे में भी पता करने के बाद कार्रवाई होगी।

छात्रा ने बीटेक फाइनल ईयर के चार छात्रों पर अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत मिली है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। - डॉ. अमित सिंह, लॉ विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed