फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor girl commits suicide by drinking acid in bareilly

Bareilly News: गरीबी से जूझ रहे माता-पिता में होता था झगड़ा, परेशान नाबालिग बेटी ने तेजाब पीकर दी जान

Wed, 15 Feb 2023 07:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 07:49 AM IST
सार

जोगीठेर गांव के रियासत की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इसे लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। इससे परेशान उनकी नाबालिग बेटी ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
minor girl commits suicide by drinking acid in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के जोगीठेर गांव में माता-पिता के बीच अक्सर होने वाले झगड़े और मारपीट से परेशान किशोरी ने तेजाब पीकर जान दे दी। आर्थिक तंगी से परेशान इस परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


जोगीठेर गांव के रियासत की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इसको लेकर अक्सर रियासत और उसकी पत्नी नसीम बानो से झगड़ा होता रहता है। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बात बढ़ने पर रियासत ने नसीम बानो को पीट दिया। इनकी 16 वर्षीय बेटी अमीनत ने मां को बचाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन


अपने सामने मां की पिटाई अमीनत को नागवार गुजरी। वह शौचालय में गई और तेजाब पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान यहां अमीनत ने दम तोड़ दिया। इज्जतनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed