{"_id":"62a1b3c602f2db4c0b045e08","slug":"ministers-nephew-accused-of-beating-homeguard-in-jhansi-says-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मंत्री का भतीजा ही निकला होमगार्ड को पीटने वाला, वायरल वीडियो ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मंत्री का भतीजा ही निकला होमगार्ड को पीटने वाला, वायरल वीडियो ने खोली पोल
Thu, 09 Jun 2022 03:21 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jun 2022 03:21 PM IST
सार
वायरल वीडियो में मंत्री का भतीजा बताया जा रहा व्यक्ति एक हाथ में बीयर की बोतल पकड़े दिख रहा है। साथ ही वह और उसके दो साथी प्लाटून कमांडर से मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में सामने आई सच्चाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे अमित कुमार को बचाने के लिए इज्जतनगर पुलिस ने तमाम दांव खेले। मगर बुधवार को वायरल हुए वीडियो ने सब खेल खराब कर दिया। इसमें मंत्री का भतीजा होमगार्ड के प्लाटून कमांडर से मारपीट करता दिख रहा है। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रिपोर्ट वर्दी फाड़ने की धारा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार देर रात को प्रेमनगर थाने में तैनात प्लाटून कमांडर होमगार्ड ओमेंद्र डेलापीर मंडी गेट के पास चाय पीने गए थे। वहां कार में बैठे कुछ व्यक्तियों ने गाली देकर बुलाया, जिसमें वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार का भतीजा प्रेमनगर के गांधीनगर निवासी अमित कुमार, उसका साथी सुभाषनगर निवासी अंकित अग्निहोत्री और एक अन्य व्यक्ति था।
प्लाटून कमांडर का आरोप है कि वे लोग शराब के नशे में थे और उनसे ड्यूटी के बारे में पूछा था। जब उन्होंने प्रेमनगर में ड्यूटी होने की बात कही तो उनके साथ अभद्रता की। आधे घंटे तक जमीन पर गिराकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तहरीर से ‘विधायक जी का भतीजा’ और अज्ञात हटवाकर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
वर्दी फाड़ने का तहरीर में जिक्र होने के बावजूद उसकी धारा नहीं लगाई गई। इस मामले ने तूल पकड़ा तो एसएसपी ने बुधवार को धारा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।
वीडियो में एक हाथ में बोतल पकड़े दिखा आरोपी
वायरल वीडियो में मंत्री का भतीजा बताया जा रहा व्यक्ति एक हाथ में बीयर की बोतल पकड़े दिख रहा है। साथ ही वह और उसके दो साथी प्लाटून कमांडर से मारपीट कर रहे हैं।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तहरीर और वीडियो के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल वर्दी फाड़ने के जिक्र की जानकारी हुई है इसलिए धारा 353 बढ़ाई जा रही है।