{"_id":"616c6842b634e03483004372","slug":"minister-opened-front-against-police-and-administration-bareilly-news-bly4632060168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मंत्री ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मंत्री ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मंत्री ने खोला मोर्चा
गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने श्याम सुंदर की मौत पर उठाए सवाल, घर पहुंचकर परिवार वालों की दी सांत्वना
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर अब सत्ता पक्ष के लोग भी सवाल उठाने लगे हैं। तीन अक्तूबर को भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद की मौत पुलिस के सामने हुई। यह बात पहले विधायक योगेश वर्मा ने कही। बाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने भी दोहराई। इस मामले में अभी तक पुलिस और प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया।
तिकुनिया कांड में विपक्ष के तेवर नरम पड़ते ही। भाजपा विधायक और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने सिस्टम पर हमला बोल दिया। तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जब वह जेल में दाखिल हो गए तो सदर से भाजपा विधायक ने कहा जब श्याम सुंदर निषाद पुलिस के कब्जे में आ गया था तो उसकी हत्या कैसे हो गई। इसकी जांच होने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हो चुकी है।
सोमवार को निघासन के सिंगहा में भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर के तेरहवीं में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भी पुलिस कस्टडी में निषाद की मौत का मुद्दा उठा दिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही से घटना घटी उनके खिलाफ सीबीआई जांच होगी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कस्बे के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि घटना के दिन लापरवाही बरतने वाले डीएमए एसपी समेत अन्य अधिकारियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस बोलने से बच रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि श्याम सुंदर को पुलिस ने बचाया था। लेकिन पिटाई में वह इतने गंभीर घायल थे कि उनकी मौत गई। महज तीन मिनट के अंदर घटना घटी। पुलिस फोर्स कम थी। पुलिस ने काफी कुछ संभाला। अगर ऐसा नहीं होता तो पुलिस की गाड़ियों को भी आग लगा दी जाती। संवाद