फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister of State for Railways, Delhi-Bareilly The inspection of the rail section

रेल राज्यमंत्री ने दिल्ली-बरेली  रेल खंड का किया निरीक्षण

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways, Delhi-Bareilly The inspection of the rail section
v - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को दिल्ली-बरेली रेल सेक्शन का रिअर-विंडो (पीछे की खिड़की) के जरिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने राज्यमंत्री को इलेक्ट्रानिक और रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम, ट्रैक रिन्यूवल, लेवल क्रॉसिंग की जगह सीमित ऊंचाई के सब-वे की व्यवस्था, उपयुक्त सड़क संरक्षा कार्य के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सुबह करीब दस बजे स्पेशल ट्रेन में दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ जीएम के अलावा मुरादाबाद मंडल के डीआरएम प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ के अफसर थे। दिल्ली से रिअर-विंडो निरीक्षण करते हुए राज्यमंत्री अपराह्न 2.03 बजे बरेली जंक्शन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा को लेकर चुस्त रहें। किसी तरह की दुर्घटना ना हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं। बरेली जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन रुकी तो भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने फूलों का गुलदस्ता भेेंटकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। यहां जंक्शन पर रुकने के बाद राज्यमंत्री उसी स्पेशल ट्रेन से बदायूं के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बरेली जंक्शन से बदायूं स्टेशन तक भी विंडो निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
बरेली। बदायूं से लौटकर रेल राज्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे तो तमाम भाजपाई पहले से जमा थे। कार से उतरते ही भाजपाइयों ने राज्यमंत्री को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कैंट विधायक व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण सक्सेना, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री मोहित कपूर, रमेश जैन, यतिन भाटिया, अधीर सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह, प्रतेश पांडेय, पूर्णेश, दिगंबर पटेल, राजू उपाध्याय, मनोज थपलियाल, संजीव अग्रवाल, नरेश शर्मा बंटी, प्रभू दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed