फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Laxminarayan Choudhary said After eating our grain fat rats are cutting our carpet also targeted SP

मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बोले: 'हमारा अनाज खाकर मोटे हुए चूहे काट रहे हैं हमारा ही कालीन', सपा पर भी साधा निशाना

Mon, 13 Jun 2022 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली।
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 10:44 PM IST
सार

गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने लाखों लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। इसके भी तमाम लाभार्थी भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं। सपा ने उनके घर रोशन करने का वादा किया था, लेकिन रोशनी मोदी सरकार ने पहुंचाई।

विज्ञापन
Minister Laxminarayan Choudhary said After eating our grain fat rats are cutting our carpet also targeted SP
मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि हमारा अनाज खाकर मोटे हुए चूहे हमारी ही कालीन काट रहे हैं। ये चूहे पत्थरबाज भी हो सकते हैं और गोलीबाज भी, लेकिन फिर भी मोदी और योगी सरकार सभी को योजनाओं का बराबर लाभ दे रही है। चौधरी ने सोमवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज योजना का लाभ 80 फीसदी लोगों को मिल रहा है, जिसमें से 40 फीसदी लोग एक ही वर्ग के हैं जो भाजपा को वोट नहीं देते। कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों के शासन में इस कदर भ्रष्टाचार था कि गरीबों तक राशन ही नहीं पहुंच पाता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव हर जाति और धर्म के लोगों को मुफ्त अनाज दिया।
विज्ञापन


गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने लाखों लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। इसके भी तमाम लाभार्थी भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं। सपा ने उनके घर रोशन करने का वादा किया था, लेकिन रोशनी मोदी सरकार ने पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने घर के वरिष्ठ लोगों का सम्मान नहीं कर सकता, वह दूसरों का क्या करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ चुनाव लड़ा मगर उनके निधन पर पुष्पांजलि देने तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा ने ही सीएम योगी को बुलडोजर बाबा का नाम दिया था, उसी बुलडोजर ने चुनाव जिता दिया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर एक नेता बयानबाजी कर रहे हैं कि भारत में प्रजातंत्र समाप्त हो रहा है। यह बयान उचित नहीं है। बेटियां आज सुरक्षित हैं। अपराधियों को पता है कि बेटियों की ओर आंख उठाने से न आंख सुरक्षित रहेगी न हाथ। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। विश्वगुरु वही होता है जिसकी बात सभी मानें, आज दुनिया भारत की बात मान रही है।

जनसभा को सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, जनसभा संयोजक अधीर सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल, डीसी वर्मा, डॉ. राघवेंद्र सिंह और डॉ. एमपी आर्य आदि ने भी संबोधित किया।

Minister Laxminarayan Choudhary said After eating our grain fat rats are cutting our carpet also targeted SP
राज्यमंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

बरेली का एयरपोर्ट और अच्छा होगा : असीम

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है। किन्नर समाज के लिए भी बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में अखिलेश यादव ने चुनाव हारने के बाद कहा था कि जनता को मेट्रो, एक्सप्रेस-वे नहीं बुलेट ट्रेन चाहिए, इसलिए भाजपा को वोट दिया लेकिन हकीकत ये है कि कन्नौज में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बसे
लोगों ने भी अखिलेश यादव को वोट नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने गरीबों की झोपड़ी को पक्का किया है। हर घर में पानी पहुंचा रहे हैं, इसलिए जनता हमारे साथ है। बरेली में एयरपोर्ट और अच्छा होगा। यहां से गंगा एक्सप्रेस वे गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed