फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mining mafia destroyed crops, clash with farmers

Bareilly News: खनन माफिया ने उजाड़ दी फसल, किसानों से नोकझोंक

Fri, 25 Apr 2025 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia destroyed crops, clash with farmers
सीबीगंज। खनन माफिया ने किसानों की फसल को अपने डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली से उजाड़ दिया। किसानों और दबंगों के बीच नोकझोंक भी हुई। खास बात यह है कि किसान लगातार सीबीगंज पुलिस से शिकायत करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। फंसने पर जब दबंगों ने सूचना दी तो इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए। विरोध देखकर वाहनाें को थाने में खड़ा कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बोहित गांव में खनन माफिया ने सतेंद्र गंगवार समेत कई किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल पर डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली चला दी। इससे फसल नष्ट हो गई। किसान आक्रोशित हुए तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी, लेकिन घंटों तक पुलिस नहीं पहुंची। दोपहर बाद किसान एकजुट हो गए और अवैध खनन कर रहे जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। खनन माफिया के लोगों ने खुद को फंसा देखकर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पुलिस ने एक किसान की पिटाई कर दी तो किसानों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। तब पुलिस ने दो डंपर थाने में खड़ा कर लिए। इंस्पेक्टर का कहना है कि खनन कर रहे लोगों के पास अनुमति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed