{"_id":"c38df0fa57f28c96e9b603b5866bb916","slug":"mini-marathon-raised-the-imagination-of-harmony-and-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन ने जगाई सौहार्द और स्वच्छता की अलख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन ने जगाई सौहार्द और स्वच्छता की अलख
बरेली
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुबह-सुबह गहरे कोहरे की धुंध थी परिंदे भी ठंड से सिमटे हुए बैठै थे। इस माहौल को मात देती चलित संगीत की धुन पर दौड़ते बूढ़े बच्चे और जवानों ने कैंट की खामोशी को तोड़ते हुए सूनी पड़ी सड़कों को गुलजार कर दिया। जहां से इक्का दुक्का लोग गुजरते थे वहां से हजारों लोग दौड़ते हुए गुजरे। पूरे जो और उत्साह से भरे धावकों ने इस तरह अपने पांच किलो मीटर का सफर पूरा किया।
यह नजारा था कैंट बोर्ड की ओर से आयोजित मिनी मैराथन का। जो देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता, सौहार्द और स्वच्छता अभियान की अलख जगा गई। इसकी शुरुआत कैंट के मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम से हुई। इसमें सबसे आगे दौड़े सेना के जवान, फिर गणमान्य नागरिक कर्मचारी और युवाओं की टोली थी। इसके पीछे छात्र छात्राओं की लंबी कतार फिर महिलाएं दौड़ी। सीनियर सिटीजन और अन्यथा सक्षम की दौड़ स्टेडियम में हुई।
पूर्व में जेआरसी बैंड की धुन पर सभी ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद आर्मी स्टेशन कमांडर एवं कैंट बोर्ड के अध्यक्ष एएन झा, डीआईजी (पीएसी) धर्मवीर यादव, एडम कमांडेंट अमित वीर पांडया, इंवर्टिस यूनिवर्सि के चांसलर उमेश गौतम, अमर पाल सिंह, हाकी खिलाड़ी रजनी दीक्षित, रमेश जैन, कैंट बोर्ड सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने गुब्बारे उड़ाए और हरी झंडी दिखा कर धावकों को रवाना किया। इसमें डीआईजी धर्मवीर यादव भी साथ दौड़े।
विज्ञापन
मिनी मैराथन में तीन हजार लोग दौड़े
- प्रकाश, नैना, धर्मपाल, अंजली, आसिम, मोनिका, रामेश्वर व लालता रहे अव्वल
बरेली। मिनी मैराथन में 2965 लोग दौड़े। इसकी दस ग्रुप की अलग-अलग टोलियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। प्रमाण पत्र और नकद धनराशि क्रमश: दो हजार, डेढ़ हजार और एक रुपये दी गई। पुरस्कार वितरण ब्रिगेडियर एएन झा, रमेश जैन, डीआईजी धर्मवीर यादव, सेना के एडम कमांडेंट अमित वीर पांड्या, इंवर्टिस के चांसलर उमेश गौतम, अमर पाल सिंह, रजनी दीक्षित व सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने किया।
ग्रुपवार पुरस्कारों से स्कूली छात्र जूनियर में प्रकाश, अजय कुमार व सुनील, स्कूली छात्राओं में नैना कपूर, समरीन, अर्शी, स्कूली छात्र सीनिर में धर्म पाल, सुमित सिंह, कुलदीप शर्मा, छात्राओं में अंजली, मनीष व प्रदीप कुमार, युवा में आसिम रजा, प्रतीक्षा यादव, प्रियंका कुमारी को नवाजा गया। युवा इंवर्टिस छात्र छात्राओं के ग्रुप में चेस्ट नंबर 1540, 1524, 1532 को दिया गया। इसके अलावा गणमान्य नागरिकों में डा. वीवी सिंह, अनवर व परवेज को वरिष्ठ नागरिक में रामेश्वर दयाल, भरत सिहं सोलंकी व एनडी पांडेय और अन्यथा सक्षम लालता प्रसाद को पुरस्कार दिया गया।
इनका रहा सहयोग
केसी सती, श्रीधर शुक्ला, एसपी सिंह राना, जेएस द्विवेदी, नईम सिद्दीकी, संदेश राठौर, पीके त्यागी, दिनेश सैनी, सोहन लाल, राजकुमार, उपदेश राठौर, सर्वेश कुमार, परनीता अस्थाना, मनीश गंगवार, जीएन पांडेय, डॉ. पारसनाथ, मनोज तिवारी, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के कर्मचारी, छावनी परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, सभासदों ने मिलकर सफाई का अभियान भी चलाया।