फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mini Bypass nursing homes shall be brought down

मिनी बाईपास पर नर्सिंग होम तोड़ा जाएगा

Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मिनी बाईपास पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाए गए नर्सिंग होेम को तोड़ने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी एक बार इस तरह के आदेश हुए थे। 12 अप्रैल को ये नर्सिंग होम तोड़ा जाना था लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस न मिलने की वजह से ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया था। बीडीए उपाध्यक्ष ने नर्सिंग होम के ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर दोबारा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मांगा है। 
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष डा. शशांक विक्रम सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया कि सैदपुर हाकिंस में मिनी बाईपास पर स्टेट बैंक के निकट डा. गंगाराम दिवाकर ने 170 वर्ग मीटर भूखंड क्षेत्र में भूतल, सेकेंड और थर्ड फ्लोर तक की बिल्डिंग बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बना ली। इसमें नर्सिंग होम चलाए जाने की योजना है। अनाधिकृत निर्माण होने पर ये बिल्डिंग सील भी की गई थी। बीडीए की ओर से 12 अप्रैल 2016 को प्रशासन से मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष इज्जतनगर से बिल्डिंग ध्वस्त करने के लिए फोर्स मांगा गया था लेकिन दोनों उपलब्ध न होने के चलते ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया। शुक्रवार को बीडीए उपाध्यक्ष ने नर्सिंग होम की फाइल दोबारा तलब की। इसमें तय किया गया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपलब्ध होने की तारीख तय होने के बाद नर्सिंग होम के ध्वस्तीकरण की तारीख निश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन


‘12 अप्रैल को मिनी बाईपास पर बिना नक्शा स्वीकृत निर्माण कराए बनाए गए नर्सिंग होम का ध्वस्तीकरण होना था। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल न मिलने से ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया। अब दोबारा पत्र भेजा जा रहा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस मिलते ही नई तारीख तय करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।’ अजय कुमार डिप्टी सेक्रेटरी, बीडीए  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed