फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mini bus carrying workers from bihar to haryana meets accident in Shahjahanpur many injured

शाहजहांपुर: ट्रक से टकराई बिहार से हरियाणा जा रही मिनी बस, 13 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 10 Jun 2021 03:34 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Jun 2021 03:34 PM IST
सार

पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भिजवाया है। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज चल रहा है और अन्य 10 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Mini bus carrying workers from bihar to haryana meets accident in Shahjahanpur many injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव गुवांरी के पास बिहार से हरियाणा जा रही मजदूरों से भरी मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भिजवाया है। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज चल रहा है और अन्य 10 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


निजी बस मजदूरों को लेकर गुरुवार को बिहार से हरियाणा के जमुनानगर जा रही थी। बस में 18 मजदूर सवार थे। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में गांव गुवांरी के पास सुबह साढ़े सात बजे भारी बारिश के चलते चालक संतुलन खो बैठा और मिनी बस खड़े ट्रक से जा टकराई। 
विज्ञापन


हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन सोमप्रकाश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकलवाया और राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल हरियाणा निवासी अमित और बहेता सैदपुर, बिहार निवासी सियाराम (26), अनिल (30), सोनू मंडल (25), सुनील महतो (28), आकाश (27), पंकज (23), दिनेश ठाकुर (35), अमर पासवान (32), रामबाबू (29), जयप्रकाश (40) समस्त निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।  


वहीं, धर्मेंद्र (28), चंद्रिका प्रसाद (31) और पंकज को हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार पाए मजदूरों को पुलिस ने अन्य बसों से रवाना करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed