{"_id":"af0a325828c74a4fc428fa72021e0112","slug":"miletry-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती स्थल से संदिग्ध पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती स्थल से संदिग्ध पकड़ा
बरेली
Updated Wed, 13 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती स्थल पर घूमते एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर सैन्य अफसरों ने सेना पुलिस को सौंप दिया। उसके दलाल होने का संदेह है। सेना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सेना के अफसरों का मानना है कि अगर उससे सुराग मिलते हैं तो फिर से भर्ती में दलालों के गैंग तक हाथ पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
यह व्यक्ति जाट रेजीमेंट मैदान में सेना भर्ती स्थल पर भटक रहा था। कई युवाओं से वह बात कर रहा था। इस पर सेना के अफसरों की नजर पड़ी तो वह सकपका गया। पूछताछ में कभी वह यूं ही आने की बात कहने लगा तो कभी भर्ती में आए एक युवक का खुद को रिश्तेदार बताने लगा लेकिन अफसर उसकी बात से संतुष्ट नहीं हुए, क्योंकि भर्ती स्थल सिर्फ सेना से टोकन पाने वाले युवाओं के अलावा और किसी का आना प्रतिबंधित है फिर भी वह अंदर तक कैसे पहुंच गया, इसको लेकर सेना में खलबली मच गई। वैसे भी, पिछली भर्ती में दलालों के गिरोह का भंडाफोड़ होने से इस बार की भर्ती में बेहद सतर्कता बरती रही सेना भर्ती स्थल और आसपास भटकने वाले लोगों पर भी नजर रखे हुए है। सेना के अफसरों का मानना है कि पकड़ा गया व्यक्ति दलाल हो सकता है जो भर्ती में आने वाले युवाओं को बरगलाकर भर्ती कराने के नाम पर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा हो। सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंसेट...
बाहर पढ़ाई की होगी छानबीन
सेना ने अपने जिले में रहकर दूसरे जिलों से बोर्ड की परीक्षाएं पास करने वाले उन युवाओं की छानबीन करने का निर्णय लिया है, जिनका भर्ती में चयन होगा। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि कई मामले ऐसे हैं, जिनमें गाजीपुर और अन्य जनपदों से हाईस्कूल और इंटर पास किया गया है। ऐसे में, वह चयनित युवाओं के सर्टिफिकेट का सत्यापन कराने के साथ ही यह भी देखेंगे कि इन जिलों में कहां रहकर अभ्यर्थियों ने पढ़ाई की, क्योंकि सेना का मकसद योग्य युवाओं का चयन करना है।
विज्ञापन
इंसेट...
भर्ती में आए नौ हजार युवक
मंगलवार को पीलीभीत और लखीमपुर के नौ हजार से ज्यादा युवा भर्ती में भाग लेने पहुंचे। इनमें से तीन हजार तो टोकन मिलने से पहले ही लंबाई की प्रारंभिक चेकिंग के बाद बाहर कर दिए गए। बाकी छह हजार दौड़े, जिनमें से दौड़, लंबाई और सीने के नाप के बाद मेडिकल के लिए 805 अभ्यर्थी सलेक्ट हुए। वहीं, एक दिन पहले हुई भर्ती में चयनित बदायूं के 240 युवाओं का मेडिकल कराया गया। इनमें 85 ही मेडिकल में फिट पाए गए। अब इनकी लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि बुधवार को संभल जिले के युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा।
फोटो...
दौड़ निकालने पर अड़े युवक का हंगामा
भर्ती में दौड़ के बाद युवक ने भर्ती स्थल पर हंगामा किया। दौड़ न निकाल पाने की वजह से उसको सेना के अफसरों ने बाहर कर दिया जबकि वह दौड़ समय से पूरी करने का दावा करते हुए हंगामा करने लगा। बोला कि दौड़ के बाद उसे धोखे से चयनित युवाओं में शामिल नहीं किया गया। अफसरों ने उसके दावे के मुताबिक, दौड़ का वीडियो भी देखा लेकिन उसमें वह दौड़ से बाहर ही नजर आया तो उसको भगा दिया गया।