फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MES defeated Air Force School 4-1.

Bareilly News: एमईएस ने एयरफोर्स स्कूल को 4-1 से हराया

Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
MES defeated Air Force School 4-1.
बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग के 10वें दिन एमईएस और एयर फोर्स स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एमईएस की टीम ने एयरफोर्स स्कूल को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


मैच के 18वें मिनट में एमईएस के खिलाड़ी अमन ने विपक्षी टीम के दो-तीन खिलाड़ियों को चकमा देते हुए पेनाल्टी एरिया के बाहर से जबरदस्त किक लगाई। एयरफोर्स स्कूल के गोलकीपर यथार्थ इसे रोक नहीं पाए। हाफ टाइम तक एमईएस ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम के बाद 35वें मिनट में एमईएस के आर्ष ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


नीरज सोनकर ने विपक्षी टीम की लापरवाही का फायदा उठाते हुए गेंद छीनी और अमन को पास दिया। अमन ने अपनी तेज स्पीड का इस्तेमाल करते हुए सभी डिफेंडर्स को पीछे छोड़कर गेंद को गोल में डालकर स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। 54वें मिनट में अमन ने एक बार फिर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते हुए व्यक्तिगत तीसरा गोल दागा और एमईएस को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के अंतिम पलों (57वें मिनट) में एयर फोर्स के साहिल और जतिन ने शानदार तालमेल दिखाते हुए गेंद आगे बढ़ाई और अमित को पास दिया, जिस पर अमित ने गोल करके अपनी टीम का खाता खोला और अंतिम स्कोर 4-1 कर दिया। मैच में महेशचंद्र, मानवेंद्र, आदित्य कुमार और महिमा ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के तहत 19 अगस्त को शाम 4:30 बजे फ्यूचर स्टार और अननोन एफसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed