फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meritorious will get future light tomorrow

Bareilly News: मेधावियों को कल मिलेगा भविष्य ज्योति सम्मान

Fri, 23 Jun 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Meritorious will get future light tomorrow
बरेली। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 24 जून को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष गंगवार व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अमर उजाला सदैव से सामाजिक सरोकार में अहम भूमिका निभाता रहा है। ''भविष्य ज्योति'' कार्यक्रम भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। सभी मेधावी छात्र सम्मान के पात्र हैं। ऐसे समारोह छात्रों में नई ऊर्जा संचारित करते हैं। इससे उनकी प्रतिभा भविष्य में निखर जाती है और राष्ट्र निर्माण में सहायक होती है।
विज्ञापन

- राजेन्द्र अग्रवाल, राजश्री ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, बरेली


अपने परिवार और बरेली का भविष्य हैं ये बच्चे। इनकी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अमर उजाला ने जो कदम उठाया है, उसके लिए संस्थान बधाई का पात्र है। इन बच्चों को जब सम्मान मिलेगा तो निश्चित रूप से आगे सम्मान पाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। - डाॅ. उमेश गौतम, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed