फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meritorious students hoisted the flag in NEET

Bareilly News: नीट में मेधावियों ने लहराया परचम

Wed, 05 Jun 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students hoisted the flag in NEET
बरेली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इसमें शहर के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर रैंक हासिल की है। ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी कलश शुक्ला ने प्रथम प्रयास में नीट में 99.94 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

एनटीए के जिला समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार पांच मई को 17 केंद्रों पर नीट आयोजित हुआ था। इसमें 12 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में भले ही अंकों का अंतर रहा हो, लेकिन उनकी दिनचर्या में काफी हद तक समानता मिली। वे सोशल मीडिया से दूर रहे। स्वयं अध्ययन पर ध्यान दिया। वहीं, कोचिंग में शिक्षकों के बताए गए निर्देशों का पालन किया और सफलता हासिल की। अधिकतर विद्यार्थी 12वीं में भी मेधावी रहे। वे नौवीं कक्षा से इसके लिए तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


बड़े भाई के सहयोग ने दिलाई सफलता
शहर के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी कलश शुक्ला ने प्रथम प्रयास में नीट में 99.94 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 1,108वीं है। उनके पिता लक्ष्मी कांत शुक्ला और मां डॉ. लक्ष्मी शुक्ला बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उनके बड़े भाई हर्ष शुक्ला एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। कलश ने बताया कि उन्होंने कोचिंग करने के साथ ही स्वयं अध्ययन भी किया। उनकी इच्छा एम्स ऋषिकेश में प्रवेश लेने की है। कहा कि अभिभावकों के साथ ही भाई ने हर कदम पर सहयोग किया। कलश के घर मंगलवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कलश ने सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीपैड वाले फोन का किया इस्तेमाल, सोशल मीडिया से बनाई दूरी
रेजीडेंसी गार्डन स्टेडियम रोड निवासी ध्रुव अग्रवाल ने नीट में 99.97 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 2,266वीं है। उन्होंने कोचिंग के अतिरिक्त स्वयं अध्ययन किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए कीपैड वाले फोन का इस्तेमाल किया। उनके पिता डॉ. सचिन अग्रवाल फिजिशियन और मां गोल्डी अग्रवाल गृहिणी हैं। उनका लक्ष्य मेडिसिन में एमडी करना है। ध्रुव की बहन स्वर्णिमा अग्रवाल एमबीबीएस तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वह बताते हैं कि परिवार के अधिकतर लोग चिकित्सा के क्षेत्र में हैं। उनसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही। उन्होंने दिल्ली के विद्यालय से 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। संवाद

मेधावी---- अंक (720 में से)

सुहानी वार्ष्णेय----686
उत्कर्ष गुप्ता---676
सायम सिंह---667
अंजली गंगवार---653
पंखुड़ी मथुरिया---649
गौरव कुमार---652
मोहम्मद आकिब रजा---696
नंदिनी टंडन---694
अमान खान---694
अमान बेग---685
सृष्टि सिंह---682
जिब्रान---677
अंशिका गंगवार---672
मोहम्मद आजम---672
तुषार कुमार---672
अनमता अंसारी---667
अयान इस्माइल---667
खुशबू---666
रिफत---667
सोहेल खान---663
प्रखर पटेल---659
कपिल कुमार---657
जैफी काजी---655
सलीम खान---655
असमी नूर---652
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed