फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury across the 40

पारा फिर 40 के पार

Sun, 15 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 15 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने लोगाें के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। उमस और तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान अचानक से एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। अगले एक हफ्ते में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हल्की हवाएं चल रही थीं। लेकिन दोपहर बाद धूप तेज हो गई। दोपहर 12 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो बजे के बाद यह 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात को भी उमस बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि 18, 19 और 20 को बादल के आसार लग रहे हैं। बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

- प्रशासन ने बताया हीट वेव से बचने के उपाय 
दैनिक कार्य  शाम को करें
बच्चों को स्कूल व कोचिंग सुबह व शाम को भेजें
छाते व कपड़े से शरीर ढक कर चलें
सूती कपड़े ही पहनें
खाली पेट न निकलें, बोतल साथ रखें
ओआरएस घोल व शिकंजी दिन में पिएं
प्याज, पुदीना, नींबू, आम का पना व बेल शर्बत पिएं
गर्मी से तुरंत सर्दी और सर्दी से तुरंत गर्मी में न निकलें 

--------------------------------------------------------------------

बिजली के लिए बिलबिला उठी पब्लिक
- पुराना शहर समेत सभी इलाकों मे हाहाकार
- बिजली सप्लाई अव्यवस्था से पेयजल संकट
बरेली। पिछले तीन दिन से लगातार सूरज अपने तेवर तीखे करता जा रहा है। शनिवार को पारा 40 पार गया। उधर, शहर में विभिन्न स्थानों पर बिजली गुल रहने से लोग पसीना-पसीना रहे। रात दस बजे तक ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से बिजली मांग भी बढ़ती जा रही है, लेकिन पूरे दिन काम के नाम पर सप्लाई गुल रहने से लोग नाराज हैं। डीएम ने 15 मई तक स्काडा योजना और दोहना सिविल लाइंस लाइन पर तार बदलने के निर्देश दिए थे। इसकी अवधि रविवार में पूरी हो रही है। जबकि काम की स्थिति यह है कि अभी यह समस्या बरकरार रहेगी। क्योंकि अभी आधा कार्य ही पूरा हो पाया है। पारेषण अभियंता भी लाइन पर भी अभी काफी काम बचा है।

एसडीओ से मिले लोग
रोहली टोला पोषक लाइन पर पूर्व सूचना अनुसार सुधार कार्य हो रहा था। इससे कांकर टोला, रोहला टोला, नई बस्ती, चक समेत कई इलाके सुबह दस बजे से प्रभावित हो गए। उद्योग व्यापार मंडल पुराना शहर प्रभारी मोहसिन आलम ने पिछले कई दिनों से हो रही कटौती पर आक्रोश जताया और एसडीओ शाहदाना राजेंद्र सिंह से मिलकर समस्या से अवगत कराया। एसडीओ ने बताया कि अभी स्काडा योजना में काम हो रहा है। इसकी पूर्व सूचना भी दी जा रही है। काम पूरा होने से लोगों को बेहतर सप्लाई मिलेगी। इस मौके पर नरेश वर्मा, आरिफ, कासिम, शाकिर, शाहिद, फहीम, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे। नवादा शेखान निवासी राहत हुसैन ने बताया कि घंटों सप्लाई गुल रहने से तबियत खराब होने लगी है।

सप्लाई गुल रही
एकता नगर, रोहली टोला, चक , नईबस्ती, शाहदाना, कांकर टोला, सिंधु नगर, राम वाटिका, काली बाड़ी, सिकलापुर, गंगापुर, प्रभात नगर, प्रेमनगर, बृजलोक कालोनी, इज्जत नगर, संजय नगर, नैनीताल मार्ग, एमबी कालेज मार्ग, सन सिटी विस्तार, डीडी पुरम, बिहारी पुर, मलूक पुर, बमनपुरी, कटरा चांद खां, राजीव नगर, अशोक नगर आदि इलाकों में पूरे दिन सप्लाई गुल रही। राम वाटिका, सिंधु नगर लाइन पर रात नौ बजे तक कार्य होता रहा। 


आज नहीं मिलेगी सप्लाई
आवास विकास लोनिवि कालोनी, डीडी पुरम, एकता नगर, नैनीताल मार्ग, अशोक नगर, पुराना शहर, कांकर टोला, मीरा पैंठ, बजरिया, रोहली टोला, चक चुंगी, चमगादड़ बाग, सैलानी, सिंधु नगर, राम वाटिका, नैनीताल मार्ग, एमबी कालेज मार्ग आदि लाइनों पर रविवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक सुधार कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंद लाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed