{"_id":"6a077d3fd720414ecd019eac","slug":"mentally-ill-woman-raped-mob-beats-accused-from-another-community-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-107186-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म, भीड़ ने दूसरे समुदाय के आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म, भीड़ ने दूसरे समुदाय के आरोपी को पीटा
Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। कस्बे में रामलीला मैदान स्थित लकड़ी की टाल पर दो आरोपियों ने मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म किया। मौके पर जुटी भीड़ ने दूसरे समुदाय के आरोपी को पकड़कर पीट दिया। उसका साथी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद उसके दूसरे साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लकड़ी की टाल के पास ही एक व्यक्ति कान छेदने का काम करता है। आरोपी मैदान में ही झोंपड़ी डालकर रहता है। शुक्रवार को सुबह के समय ईधजागीर के मोहल्ला यासीन नगर निवासी उसका साथी भी यहां मौजूद था। दोनों टाल के पास ही तख्त पर बैठे थे।
इसी दौरान वहां से एक मानसिक बीमार महिला गुजरी। दोनों ने उसे दबोच लिया। दुष्कर्म किया। उन्हें ऐसा करते देख कुछ लोगों ने देख लिया। उनके शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। यासीन नगर निवासी उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
भीड़ ने पकड़े गए आरोपी को जमकर पीटा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को कॉल कर दी। कुछ ही देर बाद एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उसे थाने लाया गया। तलाश के दौरान दूसरा आरोपी भी मिल गया।
कार्यवाहक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता भी कहीं चली गई है। उसे भी तलाशा जा रहा है। उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।