{"_id":"5e877f628ebc3e76c83e2782","slug":"mental-hospital-told-the-timers-about-social-distance-bareilly-news-bly401606741","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक अस्पताल: तीमारदारों को बताया सामाजिक दूरी के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक अस्पताल: तीमारदारों को बताया सामाजिक दूरी के बारे में
विज्ञापन
मानसिक चिकित्सालय में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
हफ्ते भर बाद मानसिक अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे लोग, भीड़ बढ़ने पर लगवाई लाइन
विज्ञापन
बरेली। मानसिक अस्पताल में करीब हफ्ते भर बाद ओपीडी खुलते ही मंडल समेत अन्य जिलों से मरीज इलाज कराने पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर मौजूद स्टाफ ने दूरी बनाते हुए इलाज या चेकअप कराने को कहा। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया गया।
विकास भवन रोड स्थित मानसिक अस्पताल में शुक्रवार को तमाम लोग अपना चेकअप और इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां आए लोगों में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बरेली समेत अन्य जिलों से आए मरीज और तीमारदार शामिल थे। लोग एक दूसरे के काफी नजदीक खड़े थे। यह देखकर अस्पताल प्रशासक ने लोगों अस्पताल में बने घेरे में बैठाया। लाइन में लगे लोगों को दिखा लेने के बाद ही दूसरे को ओपीडी तक जाने की हिदायत दी गई। कड़ाई से पालन करने के लिए वहां पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहे।