फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega vaccination from today

मेगा टीकाकरण अभियान आज से

Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Mega vaccination from today
बरेली। मेगा वैक्सीनेशन (वृहद टीकाकरण) अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 54 हजार लोगों को वक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सभी सीएचसी, यूपीएचसी, पीएचसी समेत टीकाकरण शिविरों को सक्रिय किया गया है। देर रात तक प्रत्येक केंद्र पर वैक्सीन पहुंचाने का दौर जारी रहा। मंगलवार सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बरेली में सामान्य तौर पर प्राप्त लक्ष्य के तीन गुना लोगों को प्रतिरक्षित किया जा है। बरेली में 18 हजार का सामान्य लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष करीब 54 हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। सोमवार की देर शाम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने टीमों से संवाद कर उन्हें बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया। किसी तरह की परेशानी पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के तहत ऑन स्पॉट पंजीकरण भी होगा। 45 पार के लोगों को आधार कार्ड और वैध मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज कराना जरूरी है, ताकि बाद में दिक्कत न हो। सभी केंद्र प्रभारी को सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

सोमवार को टीकाकरण अभियान के तहत 98.41 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के छह हजार लोगों के सापेक्ष 5780 लोगों को वैक्सीन लगी। 45 पार के 35 सौ लोगों के सापेक्ष 3270 प्रतिरक्षित हुए। कोवाक्सिन की दूसरी डोज पांच सौ को लगनी थी, जिसके सापेक्ष 791 लोग प्रतिरक्षित हुए। कुल 10 हजार में 9841 लोगों को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed