फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block in Firozpur division, 16 trains canceled between today and January 10

Bareilly News: फिरोजपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, आज से 10 जनवरी के बीच 16 ट्रेनें निरस्त

Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mega block in Firozpur division, 16 trains canceled between today and January 10
बरेली। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण जनवरी के पहले सप्ताह में बरेली होते हुए गुजरने वाली 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दो से 10 जनवरी के बीच सात ट्रेनों को तीन घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा छह ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। बुधवार को उत्तर रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें चार विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 04652-51 जयनगर-अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन, 14604-03 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस दो से 10 जनवरी तक, 22424-23 अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस पांच व छह जनवरी को, 12317-18 एक से पांच जनवरी तक, 12358-57 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस तीन से सात जनवरी तक, 12408-07 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तीन और आठ जनवरी को, 22317-18 सियालदा-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन और छह जनवरी को, 22431-32 सुबेदारानागंज-कैप्टल तुषार महाजन एक्सप्रेस सात व आठ जनवरी को।
विज्ञापन



--------
ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
22445-46 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस छह और सात जनवरी को अंबाला तक चलाई जाएगी। 22551-52 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस चार और पांच जनवरी को अंबाला तक चलाई जाएगी। 15531-32 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस पांच और छह जनवरी को चंडीगढ़ तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक से आठ जनवरी तक लुधियाना, मोंगा, फिरोजपुर कैंट होते हुए चलाई जाएगी।

--------
देरी से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
14649-14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस एक से सात जनवरी तक 35 मिनट से लेकर चार घंटे तक देरी से चलाई जाएगी। 12407 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस एक जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से 150 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 14674-14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस तीन से सात जनवरी तक तीन घंटे तक देरी से चलाई जाएगी। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस आठ जनवरी को एक घंटे देरी से चलाई जाएगी। 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 10 और 12 जनवरी को दो घंटे तक देरी से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed