फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega Block: Crisis on travel, 18 trains including Vande Bharat canceled, routes of four changed

मेगा ब्लॉक : यात्रा पर संकट, वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें निरस्त, चार के मार्ग बदले

Fri, 13 Dec 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mega Block: Crisis on travel, 18 trains including Vande Bharat canceled, routes of four changed
बरेली। आने वाले दिनों में 20 से 24 दिसंबर तक ट्रेनों में कन्फर्म टिकट और सीट के लिए मारामारी रहेगी। इस दौरान हरदोई-बालामऊ स्टेशन के बीच मसीत स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान चार ट्रेनों को मार्ग बदलकर और चार ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कोहरे के सीजन के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 18 ट्रेनों को पहले ही एक दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। इसके अलावा तीन महीने तक 40 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। अब ब्लॉक के कारण 18 और ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। 22489/22490 लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को और 14307/14038 प्रयागराज-बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 से 24 दिसंबर तक निरस्त निरस्त की गई है। 22453/22454 लखनऊ-मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर और 13005/13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 19 से 23 तक निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 21 व 24 दिसंबर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 20 व 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 23 और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12355/12356 अर्चना एक्सप्रेस 21 व 22 दिसंबर को निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
लखनऊ तक चलाई जाएगी कुंभ एक्सप्रेस
- ब्लॉक के दौरान 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को 22 और 23 दिसंबर को देहरादून के स्थान पर लखनऊ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच दो दिन निरस्त रहेगी। 23 और 24 दिसंबर को 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस देहरादून के स्थान पर लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो दिन देहरादून से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

-------
मार्ग बदल कर चलाई जाएंगी चार ट्रेनें
22 और 23 दिसंबर को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। 22 दिसंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का लखनऊ और हरदोई में ठहराव नहीं होगा। 21 से 23 दिसंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर और 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 22 व 23 दिसंबर को शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। इन दिनों यह ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगी।

--------
दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी चार ट्रेनें
- 13152 जम्मूतवी- कोलाकाता एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को प्रारंभिक स्टेशनों से दो-दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 15910 अवध असम एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को रास्ते में 30 मिनट व 13151 जम्मूतवी-कोलाकाता एक्सप्रेस को रास्ते के स्टेशनों पर एक घंटा 30 का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed