फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meeting to be held on December 27 on no-confidence motion against Bithri block chief in Bareilly

Bareilly: बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी की मुश्किलें बढ़ीं, अविश्वास प्रस्ताव पर 27 दिसंबर को होगी बैठक

Mon, 11 Dec 2023 08:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 08:47 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फिर से सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। विपक्ष की याचिका पर हाईकोर्ट ने विधि सम्मत तरीके से प्रक्रिया आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Meeting to be held on December 27 on no-confidence motion against Bithri block chief in Bareilly
बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के क्षेत्र पंचायत बिथरी चैनपुर में ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास का खतरा टला नहीं सका। हाईकोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। अविश्साव पर चर्चा के लिए 27 दिसंबर को क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक होगी। तिथि घोषित होते ही ब्लाक प्रमुख और उनके राजनीतिक विरोधी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पटाने और जुटाने में लग गए हैं। ब्लॉक प्रमुख पद की सियासत सर्दी में गर्म हो गई है।
विज्ञापन


बिथरी में 2021 में ब्रजेश कुमारी ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं थीं। उनके खिलाफ 25 अक्तूबर 2023 को 112 में 82 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया था। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव परीक्षण कराया तो नौ सदस्य सात दिसंबर को शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव से पीछे हट गए। डीएम ने प्रस्ताव खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दाखिल की थी याचिका
डीएम के इस आदेश के विरुद्ध दुर्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। दुर्विजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कहा कि नौ सदस्यों के पीछे हटने पर भी दो तिहाई से अधिक सदस्य अविश्वास के साथ हैं तो फिर अविश्वास के लिए बैठक क्यों नहीं बुलाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट की बेंच ने दोनों पक्षों सुनने के बाद सात दिसंबर को विधिक तरीके से प्रक्रिया को बढ़ाने के आदेश दिए। डीएम ने आदेश के हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर को पीठासीन अधिकारी नामित किया। वह 27 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे बिथरी चैनपुर विकास खंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक करेंगे, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रजिस्ट्री भेजकर अवगत कराया गया है।

जिंदा जले 8 बराती: डंपर की खिड़की खोलकर चला गया अनजान, ड्राइवर-हेल्पर की बची जान; बोले- देवदूत ही लगा वो शख्स

कोरम पूरा होने पर होगी अविश्वास चर्चा
अविश्वास के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सबसे पहले दो तिहाई सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। अगर कोरम पूरा नहीं होता है तो बैठक नहीं हो सकेगी लेकिन अगर बैठक होती है तो क्षेत्र पंचायत के सदन में मतदान भी हो सकता है। प्रशासन इसी हिसाब से तैयारी कर रहा है। 

मतपत्र से लेकर मतदाता सूची और जरूरी व्यवस्थाएं पंचास्थानि चुनावालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एहतियाती सुरक्षा इंतजाम भी रहेंगे ताकि विवाद की स्थिति में कोई टकराव न होने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed