फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   meeting

सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे आवश्यक, अतिक्रमण नहीं करें दुकानदार

Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
meeting
उझानी (बदायूं)। सावन के महीना में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और सीओ विनय कुमार ने व्यापारी नेताओं और दुकानदारों के साथ बैठक करके बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया। दुकानों के बाहर सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने और सराफा कारोबारियों से प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय व्यापारियों के पक्ष को भी सुना। व्यापारियों की ओर से बेहतर व्यवस्था के टिप्स दिए गए। एडीएम ने कहा कि अतिक्रमण से ही कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान रखने के बजाय व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया जाए। सीओ विनय कुमार ने पुलिस के स्तर से व्यापारियों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि खासकर सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। इससे छोटी सी भी घटना की तह तक जाने में आसानी हो जाती है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर, एसडीओ छैल बिहारी लाल, सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल, प्रदीप गोयल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, अवधेश वर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, संजीव आजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed