फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   medical student raped in hotel

नर्सिंग की छात्रा से होटल में दुष्कर्म

Wed, 08 Jun 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
medical student raped in hotel
बरेली। नर्सिंग की छात्रा के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी युवक छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी परिवार को मिली। बारादरी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फरीदपुर के एक गांव की निवासी पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी इज्जतनगर की एक कॉलोनी में किराए पर रहकर कौशल विकास योजना के अंतर्गत एक प्राइवेट संस्था से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि उनकी बेटी को गांव के ही रहने वाले प्रशांत ने अपने प्रेम में फंसाया और पांच जून को आरोपी उनकी बेटी को फुसलाकर सैटेलाइट बस स्टैंड पर ले गया। वहां से वह एक होटल में गए और उनकी बेटी के साथ प्रशांत ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और प्रशांत उनकी बेटी को एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गया। इस मामले की जानकारी पीड़ित छात्रा ने कॉल कर अपनी मां को दी। घरवाले पहुंचे तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। पिता की ओर से इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed