फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   medical report

मेडिकल रिपोर्ट में बालिग है अलीगढ़ की लड़की

Sat, 22 Aug 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 22 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सवा महीने से नारी निकेतन की चहारदीवारी में कैद अलीगढ़ की लड़की मेडिकल रिपोर्ट में बालिग निकली। आईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर देवेश सिंह से पूछा कि जब लड़की ने मानव तस्करों के चंगुल से छूटने की बात बताई थी तो एफआईआर लिखवाकर मेडिकल क्यों नहीं कराया गया। इंस्पेक्टर ने एएचटीयू पर पल्ला झाड़कर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आईजी इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने इंस्पेक्टर को दो दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर इंस्पेक्टर लड़की से मिलने नारी निकेतन पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की उम्र करीब बीस साल है। वह अपनी इच्छा से कहीं भी रह सकती है। वह फिलहाल नारी निकेतन से कहीं जाने को तैयार नहीं है। मामा-मामी के मारपीट करने से तंग आकर वह घर से भागकर रेलवे स्टेशन आ गई थी। उसके साथ कोई अपराध नहीं हुआ है। शनिवार को वह इस मामले की रिपोर्ट आईजी को भेज देंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed